बांका में पुनर्मतदान 28 को

बांका : बांका विधानसभा के बूथ नंबर 131 पर 28 नवंबर को वोट डाले जायेंगे. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी डॉ निलेश देवरे ने बताया कि इवीएम की गड़बड़ी को लेकर बांका प्रखंड क्षेत्र के मंजिरा गांव के लोगों ने 12 अक्तूबर को मतदान नहीं किया था. ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि करीब […]
बांका : बांका विधानसभा के बूथ नंबर 131 पर 28 नवंबर को वोट डाले जायेंगे. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी डॉ निलेश देवरे ने बताया कि इवीएम की गड़बड़ी को लेकर बांका प्रखंड क्षेत्र के मंजिरा गांव के लोगों ने 12 अक्तूबर को मतदान नहीं किया था. ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि करीब तीन घंटे तक इवीएम खराब था.
इसके बाद इवीएम ठीक हुआ तो ग्रामीणों ने मतदान करने से इंकार कर दिया था. हालांकि उस बूथ पर मात्र आठ मत पड़े थे. जिसमें एक महिला व सात पुरुष के थे. ग्रामीणों ने पुनर्मतदान की मांग चुनाव आयोग से की थी. जिस पर चुनाव आयोग ने 28 अक्तूबर को पुनर्मतदान के आदेश दिये हैं. इसे लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी की जा रही हैं. सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










