पत्नी को साड़ी नहीं दिलाना पति को पड़ा महंगा

Published at :25 Oct 2015 9:19 PM (IST)
विज्ञापन
पत्नी को साड़ी नहीं दिलाना पति को पड़ा महंगा

पत्नी को साड़ी नहीं दिलाना पति को पड़ा महंगा कटोरिया. दुर्गा पूजा में पत्नी द्वारा पसंद की गयी साड़ी नहीं खरीदवाना, पति को काफी महंगा पड़ गया़ पत्नी के हुक्म पर मायके में पति की न सिर्फ जम कर धुनाई करवायी गयी, बल्कि हाथ-पैर बांध कर घंटों बंधक बना कर भी रखा गया़ प्राप्त जानकारी […]

विज्ञापन

पत्नी को साड़ी नहीं दिलाना पति को पड़ा महंगा कटोरिया. दुर्गा पूजा में पत्नी द्वारा पसंद की गयी साड़ी नहीं खरीदवाना, पति को काफी महंगा पड़ गया़ पत्नी के हुक्म पर मायके में पति की न सिर्फ जम कर धुनाई करवायी गयी, बल्कि हाथ-पैर बांध कर घंटों बंधक बना कर भी रखा गया़ प्राप्त जानकारी के अनुसार, पत्नी की इच्छा पर पति-पत्नी दोनों कपड़ा दुकान पहुंचे़ जहां पत्नी ने एक महंगी साड़ी पसंद कर ली़ साड़ी का दाम सुन कर पति ने उसे खरीदने में असमर्थता जताते हुए कहा कि बाद में खरीद देंगे़ दुकान से बाहर निकलने पर पत्नी ने कहा कि वह अब ससुराल नहीं, बल्कि मायके अमहारा गांव जायेगी़ पति जैसे ही पत्नी को लेकर अमहारा गांव पहुंचा़ पत्नी ने अपने तेवर ही बदल दिये़ उसने अपने भाईयों की मदद से पति की जम कर धुनाई करवायी़ इसके बाद हाथ-पैर भी बंधवा दिये़ ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची कटोरिया पुलिस के सहयोग से बंधक पति को मुक्त कराया जा सका़ यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन