शर्मनाक : दहेज हत्या व प्रताड़ना का बढ़ रहा ग्राफ

Published at :25 Oct 2015 9:19 PM (IST)
विज्ञापन
शर्मनाक : दहेज हत्या व प्रताड़ना का बढ़ रहा ग्राफ

शर्मनाक : दहेज हत्या व प्रताड़ना का बढ़ रहा ग्राफ कटोरिया. एक ओर जहां महिला सशक्तिकरण की दिशा में केंद्र व राज्य सरकार द्वारा कई तरह की योजनाएं चलायी जा रही है़ वहीं दूसरी ओर बेलहर पुलिस अनुमंडल में वर्ष 2015 दहेज हत्या व दहेज प्रताड़ना की घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ा है़ बेलहर […]

विज्ञापन

शर्मनाक : दहेज हत्या व प्रताड़ना का बढ़ रहा ग्राफ कटोरिया. एक ओर जहां महिला सशक्तिकरण की दिशा में केंद्र व राज्य सरकार द्वारा कई तरह की योजनाएं चलायी जा रही है़ वहीं दूसरी ओर बेलहर पुलिस अनुमंडल में वर्ष 2015 दहेज हत्या व दहेज प्रताड़ना की घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ा है़ बेलहर पुलिस अनुमंडल के कटोरिया थाना, चांदन थाना, बेलहर थाना, सूइया ओपी, जयपुर ओपी, आनंदपुर ओपी व खेसर ओपी में पिछले दस माह के दौरान लगभग डेढ़ दर्जन मामले दर्ज हुए हैं. जयपुर ओपी क्षेत्र के बंधा गांव में गत 27 मार्च 2015 को दहेज में मोटरसाइकिल के लिए ससुराल वालों ने विवाहिता अमृता देवी उर्फ कंचन देवी की हत्या निर्ममता से कर दी़ मृतका के पिता दशरथ साह ग्राम बडजोरा के बयान पर पति संदीप साह समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज हुआ़ जयपुर ओपी के ही दुखनसार गांव की विवाहिता सुलोचना देवी ने दहेज प्रताडना को लेकर पति कैलाश यादव समेत चार लोगों के विरूद्घ प्राथमिकी दर्ज करायी़ वहीं भिठवा गांव की रूबी देवी ने भी दहेज को लेकर प्रताडि़त करने के आरोप में पति लालू यादव सहित सात लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करायी़ गत 7 सितंबर 2015 को गोंदरा गांव के शिवलाल यादव ने अपनी बहन सुमा देवी की हत्या दहेज के लिए किये जाने पर पति सहित तीन लोगों को आरोपी बनाया़ दहेज हत्या व प्रताड़ना को लेकर चांदन व बेलहर थाना में भी लगभग एक दर्जन मामले वर्ष 2015 के अक्टूबर माह तक दर्ज हुए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन