कब तक बहुरेगा भागलपुर-हंसडीहा राज्य पथ का दिन

Published at :24 Oct 2015 9:12 PM (IST)
विज्ञापन
कब तक बहुरेगा भागलपुर-हंसडीहा राज्य पथ का दिन

कब तक बहुरेगा भागलपुर-हंसडीहा राज्य पथ का दिन सड़क की जर्जर स्थिति से परेशान क्षेत्रवासी पूछ रहे सवालआचार संहिता लगे रहने के कारण ठेकेदार को नहीं मिल रहा वर्क ऑर्डररजौन : भागलपुर हसंडीहा राज्य उच्च पथ के दिन कब तक बहुरेंगे पता नहीं. अलबत्ता सड़क की दुर्दशा लोगों को रुला रही है. सड़क की खस्ताहाल […]

विज्ञापन

कब तक बहुरेगा भागलपुर-हंसडीहा राज्य पथ का दिन सड़क की जर्जर स्थिति से परेशान क्षेत्रवासी पूछ रहे सवालआचार संहिता लगे रहने के कारण ठेकेदार को नहीं मिल रहा वर्क ऑर्डररजौन : भागलपुर हसंडीहा राज्य उच्च पथ के दिन कब तक बहुरेंगे पता नहीं. अलबत्ता सड़क की दुर्दशा लोगों को रुला रही है. सड़क की खस्ताहाल स्थिति से ऊब चुकी क्षेत्र की जनता जल्द ही इस समस्या से राहत चाहती है. इस सड़क के निर्माण के लिए टेंडर हो चुका है, केवल संबंधित ठेकेदार को वर्क ऑर्डर मिलने की देरी है, लेकिन आचार संहिता लगे रहने के कारण इसका आदेश नहीं मिल पा रहा है, जबकि क्षेत्र की जनता का यह कहना कि अब तो यहां चुनाव हो चुका है अब वर्क ऑर्डर देने में व सड़क निर्माण शुरू करने में क्या परेशानी है. वहीं जानकारों का कहना है कि कानूनन जब तक पूरे बिहार का चुनाव खत्म नहीं हो जाता व परिणाम की घोषणा नहीं हो जाती तब तक आचार संहिता खत्म लागू रहेगा और इस दौरान वर्क ऑर्डर नहीं दिया जा सकता. ऐसी परिस्थिति में जबकि दशहरा का पर्व भी लोगाें ने हिचकोले खा खाकर पार किया, अंदेशा है कि दीपावली व छठ का महापर्व भी ऐसी सड़क पर चल कर ही मनाना पड़ेगा. हालांकि विभाग का कहना है कि वर्क ऑर्डर मिलते ही तीव्र गति से सड़क का निर्माण शुरू कर दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन