मारपीट कर बाइक व नगदी छीना

Published at :23 Oct 2015 9:22 PM (IST)
विज्ञापन
मारपीट कर बाइक व नगदी छीना

बांका : टाउन थाना क्षेत्र के भदरिया गांव के समीप गत बुधवार की देर शाम अज्ञात बदमाशों ने राहगीरों के साथ मारपीट कर मोटरसाइकिल छीन लिया. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नवादा निवासी आनंद सिंह देवघर से अपने बाइक से अमरपुर कौशलपुर ससुराल दुर्गापूजा के मौके पर आ रहे थे. इसी क्रम में […]

विज्ञापन

बांका : टाउन थाना क्षेत्र के भदरिया गांव के समीप गत बुधवार की देर शाम अज्ञात बदमाशों ने राहगीरों के साथ मारपीट कर मोटरसाइकिल छीन लिया. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नवादा निवासी आनंद सिंह देवघर से अपने बाइक से अमरपुर कौशलपुर ससुराल दुर्गापूजा के मौके पर आ रहे थे.

इसी क्रम में बांका-कटोरिया मुख्य मार्ग पर भदरिया गांव के समीप एक बाइक पर तीन व्यक्ति पीछा करते हुए आया और आनंद को बाइक रोकने की बात कही. इस बात पर श्री सिंह ने अपनी बाइक को रोक दी. बाइक रुकते ही तीनों युवकों ने मारपीट करते हुए मोबाइल व नगदी रुपये छीन लिया. इसके बाद बाइक को लेकर भागने लगा.

आनंद ने इसका विरोध किया तो तीनों युवक ने आनंद के सिर पर वार कर दिया, जिससे आनंद के सिर पर गहरी चोट आयी और वो जमीन पर गिर गये. इसके बाद तीनों युवक मोटरसाइकिल को लेकर भाग निकले. कुछ समय के बाद बांका की ओर से आ रहे वाहन पर आनंद जख्मी हालत में सवार होकर थाना पहुंचे और लिखित आवेदन देकर घटना की जानकारी दी. पुलिस आवेदन लेकर प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की जांच में जुट गयी है. जख्मी आनंद सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद अपने घर वापस लौट गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन