ePaper

बांका : 7 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार, हथियार व नक्सली पर्चा बरामद

Updated at : 31 Aug 2015 11:20 AM (IST)
विज्ञापन
बांका : 7 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार, हथियार व नक्सली पर्चा बरामद

बांका: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), एसटीएफ, एसडीपीओ और एएसपी की संयुक्त दल ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को बांका जिले से सात हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही नक्सलियों के पास से भारी मात्र में हथियार एवं नक्सली पर्चे भी बरामद किये गये है. एसपी सत्य प्रकाश ने इस संबंध में […]

विज्ञापन

बांका: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), एसटीएफ, एसडीपीओ और एएसपी की संयुक्त दल ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को बांका जिले से सात हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही नक्सलियों के पास से भारी मात्र में हथियार एवं नक्सली पर्चे भी बरामद किये गये है.

एसपी सत्य प्रकाश ने इस संबंध में जानकारी देते हुए नक्सलियों के गिरफ्तारी की पुष्टि की है. सत्य प्रकाश ने बताया कि सीआरपीएफ, स्पेशल टास्क फोर्स और जिला पुलिस के एक साझा अभियान में बांका पुलिस थाने के अंतर्गत पोखरिया बस स्टैंड से सात कट्टर माओवादियों को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि सभी नक्सली मंटू खैरा ग्रुप से जुड़े है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.

उन्होंने बताया कि पांच देसी पिस्तौल, 20-25 लीटर पेट्रोल, रस्सियां और कुछ नक्सली साहित्य भी उनके पास से बरामद किया गया है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार किए गये सात माओवादियों में से पांच की पहचान पप्पू यादव, अशोक तांती, मंगल सिंह, पंकज यादव और विमल राय के तौर पर की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन