कांग्रेस का एक दिवसीय धरना

Updated at :11 Jul 2015 10:05 PM
विज्ञापन
कांग्रेस का एक दिवसीय धरना

बौंसी. प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड कांगे्रस कमेटी सदस्यों द्वारा शनिवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा यूपीए की सरकार द्वारा दिये गये विभिन्न जनकल्याण योजना में कटौती कर दिये जाने का विरोध किया. इससे संबंधित महामहिम के नाम से एक ज्ञापन बीडीओ को […]

विज्ञापन

बौंसी. प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड कांगे्रस कमेटी सदस्यों द्वारा शनिवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा यूपीए की सरकार द्वारा दिये गये विभिन्न जनकल्याण योजना में कटौती कर दिये जाने का विरोध किया. इससे संबंधित महामहिम के नाम से एक ज्ञापन बीडीओ को सौंपा गया. इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष रमाशंकर रवि, ललन झा, जयनंदन यादव, रामकिशुन मंडल, सोना किस्कू, सनोती सोरेन, रोजमेरी किस्कु, खयाम अंसारी सहित अन्य लोग शामिल थे. एमएलसी को बधाई बौंसी. भागलपुर एवं मुंगेर में महागंठबंधन के प्रत्याशी की जीत पर महागंठबंधन के नेताओं ने बधाई दी है. बधाई देने वालों में पूर्व विधायक भोला प्रसाद यादव, राजद के प्रखंड अध्यक्ष दीप नारायण यादव, जिला जदयू के द्वारिका मिश्रा, उमेश यादव, मुखिया पिंटु यादव, अनिल मिश्रा, रंजन यादव, मनीष अग्रवाल, अमित यादव, बिच्छु यादव सहित कई लोग शामिल हैं. विश्व जनसंख्या दिवस पर निकाली प्रभातफेरी फोटो 11 बांका 7 : प्रभातफेरी में शामिल चिकित्सक व एएनएम प्रतिनिधि, बौंसी शनिवार को बौंसी अस्पताल में विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर परिवार कल्याण पखवारा का आयोजन किया गया. अस्पताल में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मी, एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रभातफेरी निकाली गयी. 11 जुलाई से 31 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरीण पखवारा का आयोजन किया गया. प्रभातफेरी अस्पताल से निकल कर डैम रोड होते हुए वापस रेफरल अस्पताल तक पहुंचा. इस मौके पर डॉ आरके सिंह, बीसीएम उद्घव कुमार, लेखापाल जितेंद्र कुमार, उत्तम कुमार सहित काफी संख्या में एएनएम एवं आशा कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन