खेल के दौरान गड्ढे में गिरने से बच्ची की मौत

Updated at :09 Jul 2015 10:07 PM
विज्ञापन
खेल के दौरान गड्ढे में गिरने से बच्ची की मौत

प्रतिनिधि, छत्तरगाछ(किशनगंज)बुधवार को पोठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरशाहवादी टोला गंजाबाड़ी में एक लड़की की मौत घर के पीछे पानी से भरे गड्ढे में डूब जाने से हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार बुढ़नई पंचायत स्थित शेरशाहवादी टोला गंजाबाड़ी निवासी मो अलताफ हुसैन की दो वर्षीय पुत्री संत्रा बेगम अपने घर के पीछे खेलने के क्रम […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, छत्तरगाछ(किशनगंज)बुधवार को पोठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरशाहवादी टोला गंजाबाड़ी में एक लड़की की मौत घर के पीछे पानी से भरे गड्ढे में डूब जाने से हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार बुढ़नई पंचायत स्थित शेरशाहवादी टोला गंजाबाड़ी निवासी मो अलताफ हुसैन की दो वर्षीय पुत्री संत्रा बेगम अपने घर के पीछे खेलने के क्रम में गड्ढे में गिर गयी. परिजनों ने बताया कि मृतका की मां अपने तीनों बच्चों को घर में खाना देकर गांव में बंधन निजी बैंक के साप्ताहिक ग्रुप में गयी हुई थी. इसी दौरान बच्ची खेलने के क्रम में गड्ढे में गिर गयी जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी. इधर, बुढ़नई पंचायत मुखिया मीर पाशा इमाम ने बच्ची की असामयिक मौत पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि मृतका के पिता मो अलताफ हुसैन निहायत ही गरीब व मजदूर व्यक्ति है तथा बीपीएल परिवार के अंतर्गत आता है. मृतका के कफन दफन हेतु कबीर अंत्येष्टि योजना से 15 सौ रुपये दिये जाने की बात कही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन