300 पंचायत प्रतिनिधि करेंगे मतदान

रजौन. एमएलसी चुनाव को लेकर यहां मंगलवार की सुबह आठ बजे से मतदान शुरू होगा, जो शाम के चार बजे तक जारी रहेगा. रजौन प्रखंड में कुल 300 पंचायत प्रतिनिधि मतदान करेंगे. इसमें 154 पुरुष मतदाता के अलावा 146 महिला मतदाता शामिल हैं. बांका के बीडीओ मनोज कुमार को यहां पीठासीन पदाधिकारी बनाया गया है, […]
रजौन. एमएलसी चुनाव को लेकर यहां मंगलवार की सुबह आठ बजे से मतदान शुरू होगा, जो शाम के चार बजे तक जारी रहेगा. रजौन प्रखंड में कुल 300 पंचायत प्रतिनिधि मतदान करेंगे. इसमें 154 पुरुष मतदाता के अलावा 146 महिला मतदाता शामिल हैं. बांका के बीडीओ मनोज कुमार को यहां पीठासीन पदाधिकारी बनाया गया है, जबकि रजौन के बीडीओ अमित कुमार को फुल्लीडुमर का पीठासीन पदाधिकारी बनाया गया है. बांका के डीसीएलआर ब्रजेश कुमार को यहां जोनल दंडाधिकारी बनाया गया है.सड़क में अनियमितता बरतने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप फोटो 6 बांका 5 : निर्माणाधीन सड़क की तसवीरप्रतिनिधि, रजौनप्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बने धौनी से मालती तक की सड़क में ग्रामीणों ने ठेकेदार द्वारा भारी अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है. प्राक्कलन के नियमों की अनदेखी करते हुए मिट्टी युक्त बालू का इस्तेमाल किया जा रहा है. इस बाबत मडनी ग्राम निवासी व राजद नेता सुमन कुमार उर्फ पप्पू यादव, मालती गांव के राकेश रंजन आदि ने बताया कि सड़क पर गिट्टी व मोरंग नहीं डाल कर मिट्टी का इस्तेमाल किया जा रहा है. खासकर बारिश का मौसम होने के कारण सड़क पर चलना खतरनाक हो गया है. गिट्टी मोरंग व मेटल की गुणवत्ता मानक के अनुरूप नहीं है. ग्रामीणों ने सड़क कार्य को लेकर विभाग सहित अधिकारियों का ध्यान इस ओर दिलाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










