रोजगार सेवक की बरखास्तगी पर रोष

Updated at :06 Jul 2015 9:05 PM
विज्ञापन
रोजगार सेवक की बरखास्तगी पर रोष

प्रतिनिधि, बाराहाटहड़ताल में शामिल रोजगार सेवक पर कार्रवाई से प्रखंड क्षेत्र के पंचायतों में कार्यरत रोजगार सेवकों में रोष व्याप्त है. रोजगार सेवकों ने संयुक्त रूप से बयान जारी कर पीओ पर हमला बोला है. कहा हड़ताल में सभी रोजगार सेवक शामिल थे. फिर किसी एक को क्यों निशाना बनाया गया. मनरेगा कर्मियों ने बाराहाट […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बाराहाटहड़ताल में शामिल रोजगार सेवक पर कार्रवाई से प्रखंड क्षेत्र के पंचायतों में कार्यरत रोजगार सेवकों में रोष व्याप्त है. रोजगार सेवकों ने संयुक्त रूप से बयान जारी कर पीओ पर हमला बोला है. कहा हड़ताल में सभी रोजगार सेवक शामिल थे. फिर किसी एक को क्यों निशाना बनाया गया. मनरेगा कर्मियों ने बाराहाट पीओ पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा नारायणपुर पंचायत के रोजगार सेवक से जब पीओ ने मनमाफिक कार्य नहीं करा पाया, तो उन्हें हड़ताल में बहाना बना कर बरखास्त कर अपना बदला निकाल लिया. ज्ञात हो की लंबे दिनों से चले आ रहे रोजगार सेवकों की हड़ताल के बाद अंतिम चेतावनी खत्म होते ही जिला के कई रोजगार सेवकों पर विभाग की गाज गिरी है. इसमें बाराहाट प्रखंड के एक मात्र रोजगार सेवक मोहम्मद सैफु द्दीन अंसारी को बरखास्त किया गया है, जिसे कई मनरेगा कर्मियों ने दमनचक्र की कार्रवाई करार दिया है. संबंधित कर्मियों ने कहा है कि अगर विभाग के आलाधिकारियों में इतनी ही हिम्मत है तो वो प्रखंड के सभी पंचायत रोजगार सेवक को बरखास्त करें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन