मंदार परिक्रमा पथ पर नहीं चलेंगे चारपहिया वाहन : मंत्री

Updated at :04 Jul 2015 11:05 PM
विज्ञापन
मंदार परिक्रमा पथ पर नहीं चलेंगे चारपहिया वाहन : मंत्री

पर्यटन स्थल तंबाकू निषेध क्षेत्र घोषित होगेंप्रतिनिधि, पंजवाराबिहार सरकार ने पर्यटन स्थल को नये सिरे से सजाने संवारने का बीड़ा उठाया है. इसके लिए जनता को भी सहयोग करना होगा. बिना जनता के सहयोग से कोई भी काम खासकर पर्यटन स्थलों का सौंदर्यीकरण संभव नहीं हो सकता. इसी दिशा में जनता के सहयोग से पर्यटन […]

विज्ञापन

पर्यटन स्थल तंबाकू निषेध क्षेत्र घोषित होगेंप्रतिनिधि, पंजवाराबिहार सरकार ने पर्यटन स्थल को नये सिरे से सजाने संवारने का बीड़ा उठाया है. इसके लिए जनता को भी सहयोग करना होगा. बिना जनता के सहयोग से कोई भी काम खासकर पर्यटन स्थलों का सौंदर्यीकरण संभव नहीं हो सकता. इसी दिशा में जनता के सहयोग से पर्यटन मंत्रालय पर्यटक स्थल को तंबाकू निषेध क्षेत्र घोषित करने की सोच रही है. उक्त बातें जदयू के हर घर दस्तक कार्यक्रम के मौके पर सबलपुर पहुंचे पर्यटन मंत्री डा जावेद इकबाल अंसारी ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही. मंत्री ने बताया की आने वाले दिनों में मंदार में पर्यटकों का रेला उमड़ेगा इसकी गारंटी है. उन्होंने 10 से 15 दिन के अंदर मंदार पर रोप-वे के काम की शुरुआत हो जाने की बात कही. उन्होंने बताया कि कांट्रेक्ट वाली कंपनी से सारी बातें पूरी हो चुकी हैं. उन्होंने कहा मंदार की सुंदरता बरकरार रखने के उद्देश्य से ही पर्यटन मंत्रालय बिहार सरकार ने निर्णय लिया है कि मंदार परिक्रमा पथ पर लोग चारपहिया या दोपहिया वाहन नहीं ले जायेंगे. इसके लिए जल्द ही स्थानीय प्रशासन के साथ लोगों को दिशा निर्देश दिये जायेंगे. अपने कार्यक्रम के लिए आये मंत्री ने कहा बांका में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं. जरूरत है बस उसके निखारने की है. यहां के मनोरम दृश्य को देखने राज्य के कोने-कोने से लोग आने को उत्सुक रहते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन