अवैध बालू घाट बंद होने से खूनी वारदात की आशंका

Updated at :04 Jul 2015 10:05 PM
विज्ञापन
अवैध बालू घाट बंद होने से खूनी वारदात की आशंका

प्रतिनिधि, बांकाजिले से अवैध बालू कारोबार पर लगाम लगने से खूनी वारदात की आशंका बढ़ गयी है. जिस वक्त अवैध बालू का कारोबार चल रहा था उस वक्त कई लोगों के रोजी-रोजगार चल रहे थे. लेकिन प्रभात खबर ने अवैध बालू घाट के उठाव को लेकर प्रमुखता के साथ खबर को प्रकाशित किया था. खबर […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बांकाजिले से अवैध बालू कारोबार पर लगाम लगने से खूनी वारदात की आशंका बढ़ गयी है. जिस वक्त अवैध बालू का कारोबार चल रहा था उस वक्त कई लोगों के रोजी-रोजगार चल रहे थे. लेकिन प्रभात खबर ने अवैध बालू घाट के उठाव को लेकर प्रमुखता के साथ खबर को प्रकाशित किया था. खबर पर संज्ञान लेते हुए जोनल आइजी ने काफी संख्या में पुलिस बल और अधिकारी के साथ जगदीशपुर, रजौन, बांका और अमरपुर के अवैध बालू घाटों पर छापेमारी की थी और ट्रैक्टर व ट्रक को जब्त किये थे. इसी मामले को लेकर रजौन के थानाध्यक्ष का भी तबादला हुआ था. तब से लेकर पुलिस लगातार सख्त है, जिस कारण अवैध बालू कारोबार करने वाले लोगों के बीच बेचैनी हो गयी है. अपने धंधे को बंद होता देख वह किसी हद तक पहुंचने के लिए उतावले हैं. पुलिस सूत्रों की माने तो पुलिस लगातार वैसे चिह्नित लोगों पर नजर बनाये हुए है, ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन