इंटरनेशनल स्कूल में नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन

Updated at :04 Jul 2015 9:05 PM
विज्ञापन
इंटरनेशनल स्कूल में नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन

विज्ञापन दाता का खबर व तसवीर हैस्वास्थ्य शिविर में बच्चे व अन्य वर्ग के लोगों ने करायी स्वास्थ्य जांचशहर के अनुभवी चिकित्सक ने जांच कर लोगों को स्वास्थ्य के बारे में दी जानकारीफोटो 4 बांका 7 : बच्चे की दांत की जांच करते चिकित्सक दिनेश पंडित.प्रतिनिधि, बांकाशहर स्थित इंटरनेशनल दिल्ली पब्लिक स्कूल में शनिवार को […]

विज्ञापन

विज्ञापन दाता का खबर व तसवीर हैस्वास्थ्य शिविर में बच्चे व अन्य वर्ग के लोगों ने करायी स्वास्थ्य जांचशहर के अनुभवी चिकित्सक ने जांच कर लोगों को स्वास्थ्य के बारे में दी जानकारीफोटो 4 बांका 7 : बच्चे की दांत की जांच करते चिकित्सक दिनेश पंडित.प्रतिनिधि, बांकाशहर स्थित इंटरनेशनल दिल्ली पब्लिक स्कूल में शनिवार को शहर के अनुभवी चिकित्सक द्वारा नि: शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. यह शिविर सुबह के 8 बजे से दिन के 2 बजे तक विद्यालय प्रांगण में चली. इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राएं व अभिभावक के साथ-साथ अन्य लोगों ने स्वास्थ्य की जांच करायी. विद्यालय प्रांगण में यह शिविर पहली बार आयोजित की गयी. चिकित्सक एसके सुमन, हड्डी रोग विशेषज्ञ तेजारत अंसारी, नेत्र रोग विशेषज्ञ अनिल कुमार, दंत चिकित्सक दिनेश पंडित, ममता पंडित के द्वारा सभी लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गयी. चिकित्सक श्री सुमन ने बताया कि अधिकांश बच्चे वायरल फीवर, टाइफाइड एवं कुपोषण के शिकार हैं. उन्होंने बच्चों की चिकित्सकीय जांच के अलावा शुद्ध पानी का उपयोग तथा स्वच्छता को बनाएं रखने की सलाह दी. दंत चिकित्सक ने कम उम्र के बच्चों में होने वाले दांत से संबंधित रोगों के उपचार के एवं निदान के साथ-साथ मिठाई, बिस्कुट, चॉकलेट, कोल्ड ड्रिंक्स आदि के अत्यधिक सेवन से बचने की सलाह दी. साथ ही अन्य चिकित्सकों ने संबंधित रोगों से बचने की सलाह दी. विद्यालय के प्राचार्य एनके कर्ण ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों एवं अभिभावकों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता आयी है. इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक एस कींडो, विष्णु प्रधान, ममता सिंह, छात्र पंकज, कुंदन, अंकित, योगेश, साक्षी, मुस्कान, प्रशांत ने विशेष योगदान दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन