भाग रहे प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने पकड़ा, किया पुलिस के हवाले

Updated at :04 Jul 2015 9:05 PM
विज्ञापन
भाग रहे प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने पकड़ा, किया पुलिस के हवाले

प्रतिनिधि, शंभुगंजक्षेत्र के करसोप पंचायत अंतर्गत केहनीचक गांव के अशोक मंडल की पुत्री नेहा कुमारी एवं शंभुगंज बाजार के उमेश साह के पुत्र गोलू उर्फ गुलशन कुमार शुक्रवार को बगल के बिरनौधा गांव भाग कर पहुंच गये. वहां ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ कर विवाह करा दिया गया. उमेश साह की सूचना पर शुक्रवार की […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, शंभुगंजक्षेत्र के करसोप पंचायत अंतर्गत केहनीचक गांव के अशोक मंडल की पुत्री नेहा कुमारी एवं शंभुगंज बाजार के उमेश साह के पुत्र गोलू उर्फ गुलशन कुमार शुक्रवार को बगल के बिरनौधा गांव भाग कर पहुंच गये. वहां ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ कर विवाह करा दिया गया. उमेश साह की सूचना पर शुक्रवार की रात पुलिस द्वारा दोनों को गिरफ्तार कर थाना में रखा गया. प्राप्त सूचना के अनुसार उमेश साह का कपड़ा दुकान शंभुगंज बाजार में है, जहां लड़की बराबर आती थी. दोनों को अभी पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है. हर घर दस्तक कार्यक्रम आयोजित शंभुगंज. जदयू के राज्य स्तरीय कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को तीसरे दिन प्रखंड जदयू अध्यक्ष बालेश्वर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के छत्रहार, रामचुआ, करसोप पंचायत में घर-घर जाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राज्य में किये गये विकास की जानकारी दी एवं पुन: नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने के लिए आने वाले विधान सभा चुनाव में वोट देने की अपील की. इस मौके पर प्रखंड जदयू युवा अध्यक्ष ब्रह्म प्रकाश सिंह, जिला अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन, जिला सचिव मृत्युंजय सिंह, छत्रहार पंचायत अध्यक्ष कन्हाई चंद्र दास, रामचुआ पंचायत अध्यक्ष देवकी मंडल, अभय सिंह, चंदन चौधरी व अन्य कार्यकर्ता शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन