बिना कागजात के वाहन चलाने वाले पर होगी कार्रवाई

Updated at :02 Jul 2015 10:06 PM
विज्ञापन
बिना कागजात के वाहन चलाने वाले पर होगी कार्रवाई

फोटो 2 बांका 4 : वाहन चेकिंग करते प्रतिनिधि, बांकापुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शहर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान गुरुवार को बांका अमरपुर मुख्य मार्ग टाउन थाना के समीप दर्जनों दो पहिया वाहन की तलाशी ली गयी. इसमें एसआइ गणेश चंद्र झा के द्वारा वाहन की तलाशी ली गयी. करीब तीन […]

विज्ञापन

फोटो 2 बांका 4 : वाहन चेकिंग करते प्रतिनिधि, बांकापुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शहर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान गुरुवार को बांका अमरपुर मुख्य मार्ग टाउन थाना के समीप दर्जनों दो पहिया वाहन की तलाशी ली गयी. इसमें एसआइ गणेश चंद्र झा के द्वारा वाहन की तलाशी ली गयी. करीब तीन दर्जन से अधिक वाहनों के कागजात, चालक का लाइसेंस, हेलमेट, डिक्की सहित तीन लोडिंग की जांच की गयी. इस संबंध में थानाध्यक्ष सूर्यनाथ सिंह ने बताया कि शहर में किसी भी तरह की अप्रिय घटना नहीं हो जिसे लेकर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. यह अभियान शहर सहित थाना क्षेत्र के विभिन्न मार्ग पर प्रतिदिन चलाया जायेगा. इधर, शहर में चेकिंग अभियान को देख कर दो पहिया चालकों के बीच दिन भर हड़कंप मचा रहा चालक अपना रास्ता बदल-बदल कर निकल रहे थे. इस मौके पर पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन