विद्यालय में मिलन समारोह का आयोजन

फोटो 15 बांका 8 : मिलन समारोह में उपस्थित, छात्र, अभिभावक एवं शिक्षकगण प्रतिनिधि, बेलहर प्रखंड मुख्यालय स्थित सुपर 10 संस्था के द्वितीय सत्र के छात्र, अभिभावक एवं शिक्षकों का परिचय सह मिलन समारोह आदर्श मध्य विद्यालय प्रांगण में मनाया गया. इसकी अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्राचार्य भुवनेश्वर पंडित ने की. इस मौके पर नये पुराने छात्र, […]
फोटो 15 बांका 8 : मिलन समारोह में उपस्थित, छात्र, अभिभावक एवं शिक्षकगण प्रतिनिधि, बेलहर प्रखंड मुख्यालय स्थित सुपर 10 संस्था के द्वितीय सत्र के छात्र, अभिभावक एवं शिक्षकों का परिचय सह मिलन समारोह आदर्श मध्य विद्यालय प्रांगण में मनाया गया. इसकी अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्राचार्य भुवनेश्वर पंडित ने की. इस मौके पर नये पुराने छात्र, अभिभावक एवं शिक्षकों द्वारा एक दूसरे का परिचय लिया गया. इसके बाद वक्ताओं ने बेलहर प्रखंड में प्रतिभावान छात्रों को नि:शुल्क शिक्षा देने वाली इस सुपर-10 संस्था से इसमें चयनित छात्रों का प्रतिभा व उसकी तार्किक एवं मानसिक विकास पर धन्यवाद देते हुए कहा कि जिन बच्चों का चयन इस संस्था में नहीं पो पाया है उसमें भी प्रतिस्पर्धा बढ़ रहा है. पिछले सत्र में चयनित दस छात्र में से तीन छात्र रुपये, अभिजीत एवं संदीप प्रखंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया था. वहीं रुपेश ने जिला एवं राज्य स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का झंडा गाड़ कर अपने – अपने परिवार एवं इस संस्था के नाम को रोशन करने पर सभी ने उसे बधाई दी. संस्था के सचिव प्रो. अनिल कुमार भगत एवं अध्यक्ष राम नारायण भगत ने बताया कि इस सत्र में तीन लड़कियां भी चयनित हुई है. इस सत्र की पठन – पाठन 28 जून को कार्यालय परिसर में उद्घाटन समारोह के साथ किया जायेगा. इस मौके पर शिक्षक गोपी कांत पंडित, रामानंद पंडित, श्रवण कुमार, प्रीतिश कुमारम, दीन दयाल पंडित, दिनेश मंडल, अनिल कुमार निराला, भुवनेश्वर तुड़ी, विका कुमार, रविंद्र पंडित, पप्पू कुमार, टुनटुन चौधरी, दीपांकर कुमार, संतोष भगत, चंद्रशेखर सिंह, सुनील कुमार सांडिल सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










