विद्यालय की जमीन पर दबंगों का कब्जा,भवन निर्माण पर लगा ग्रहण

पंजवारा. हाल के दिनों में पंजवारा पंचायत स्थित माराटीकर गांव में बनाये जा रहे उर्दू प्राथमिक विद्यालय के भवन निर्माण में नित्य नया बखेड़ा खड़ा होता दिख रहा है. स्थानीय लोगों की माने तो कुछ दबंग किस्म के लोग सरकारी जमीन पर कब्जा किये हुए हैं जिस पर विद्यालय का भवन बनाया जाना है. साथ […]
पंजवारा. हाल के दिनों में पंजवारा पंचायत स्थित माराटीकर गांव में बनाये जा रहे उर्दू प्राथमिक विद्यालय के भवन निर्माण में नित्य नया बखेड़ा खड़ा होता दिख रहा है. स्थानीय लोगों की माने तो कुछ दबंग किस्म के लोग सरकारी जमीन पर कब्जा किये हुए हैं जिस पर विद्यालय का भवन बनाया जाना है. साथ ही ऐसे लोग विद्यालय भवन के निर्माण में अधिकारियों का ध्यान भटका कर कब्जा किये गये जमीन को छोड़ना नहीं चाहते. इससे इस विद्यालय के भवन निर्माण पर अंधेरा छाता चला जा रहा है. मामले को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों ने गांव के नजाम अंसारी, जमाल राय एवं नरेश कापरी को मुख्य रुप से आरोपी बनाते हुए जिलाधिकारी को एक आवेदन देकर अतिक्रमित जमीन को खाली करा कर विद्यालय निर्माण में सहयोग करने की अपील की है. हस्ताक्षर युक्त आवेदन में गांव के इब्राहिम अंसारी, एमएलसी प्रतिनिधि सज्जाद अंसारी, मुन्ना पासवान, संजय राय, बजरंगी राय, हरि राय, हुरो राय, मोसाफिर राय, मोहम्मद इजयास, सगीर अंसारी ने लिखा है कि संबंधित भूमि का अंचलाधिकारी द्वारा एनओसी दिये जाने के बावजूद कुछ ऐसे लोग विद्यालय निर्माण का विरोध कर रहे हैं. इनका घर विद्यालय से एक से दो किलोमीटर की दूरी पर है. ऐसे में उनकी मंशा सिर्फ निर्माण कार्य को रोक कर अवैध रुप से सरकारी भूमि पर कब्जा भर करके रखना है. ज्ञात हो कि बीते दिन माराटीकर गांव में उर्दू प्राथमिक विद्यालय के भवन निर्माण कार्य पर सीओ द्वारा ग्रामीणों के विरोध करने पर रोक लगा दी गयी थी. ग्रामीणों का आरोप था कि विद्यालय के बन जाने से पोखर को मिट्टी डाल कर बंद कर दिया जायेगा. जिससे सिंचाई व्यवस्था प्रभावित होगी. मामला अंचलाधिकारी के कार्यालय में विचाराधीन है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










