गिरफ्तारी को लेकर चलाया गया अभियान

Updated at :15 Jun 2015 10:05 PM
विज्ञापन
गिरफ्तारी को लेकर चलाया गया अभियान

चांदन. एसपी डॉ सत्यप्रकाश के निर्देश पर चांदन थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने पुलिस बलों के सहयोग से सोमवार को फरार वारंटियों व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु कई गांवों में छापामारी अभियान चलाया. इस दौरान थानाध्यक्ष ने सिलजोरी, कोरिया, गोडि़यारी, दुम्मा, भनरा आदि गांवों में सर्च अभियान चलाया. निधन पर शोक चांदन. प्रखंड के मानिकपुर गांव […]

विज्ञापन

चांदन. एसपी डॉ सत्यप्रकाश के निर्देश पर चांदन थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने पुलिस बलों के सहयोग से सोमवार को फरार वारंटियों व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु कई गांवों में छापामारी अभियान चलाया. इस दौरान थानाध्यक्ष ने सिलजोरी, कोरिया, गोडि़यारी, दुम्मा, भनरा आदि गांवों में सर्च अभियान चलाया. निधन पर शोक चांदन. प्रखंड के मानिकपुर गांव निवासी सह अवकाश प्राप्त शिक्षक जयनारायण तिवारी का बीती रात्रि इलाज के क्रम में निधन हो गया. वे 85 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे. वे काफी दिनों तक शिक्षक एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर रहे. वे अपने पीछे चार पुत्र व एक पुत्री छोड़ गये हैं. सोमवार को चांदन नदी में उनका अंतिम संस्कार किया गया. जयनारायण तिवारी के निधन पर क्षेत्र के सभी शिक्षाविदों, बुद्घिजीवियों, जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन