कई माह से नहीं हुई नाले की सफाई

नाली के बदबू से परेशान हैं लोग इस मुहल्ले तक नहीं पहुंचते हैं नगर पंचायत के सफाई कर्मीफोटो 15 बांका 10 : नाली में जमा कचरा हल्की भी बारिश होने पर घर में घुस जाता है नाले का पानी दुर्गंध से परेशान हैं मुहल्ले वासी नाक को ढ़क कर गुजरते हैं लोग प्रतिनिधि, बांका शहर […]
नाली के बदबू से परेशान हैं लोग इस मुहल्ले तक नहीं पहुंचते हैं नगर पंचायत के सफाई कर्मीफोटो 15 बांका 10 : नाली में जमा कचरा हल्की भी बारिश होने पर घर में घुस जाता है नाले का पानी दुर्गंध से परेशान हैं मुहल्ले वासी नाक को ढ़क कर गुजरते हैं लोग प्रतिनिधि, बांका शहर स्थित पुरानी अस्पताल के पीछे मलिक टोला मुहल्ले के नाले की सफाई कई माह से नहीं होने कारण मुहल्ले वासी को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. इस मुहल्ले के नाले की काफी दिनों से नहीं हुई है, जिस कारण नाले में काफी कचरा जाम हो गया है. नाले में कचरा जमा हो जाने के कारण नाले का गंदा पानी बीच सड़क पर बहता रहता है. लोग इस गंदे पानी से होकर गुजरते हैं, हल्की भी बारिश होने से नाले का पानी पूरे मुहल्ले में फेल जाता है. साथ ही कई मुहल्ले वासी के घरों में यह गंदा पानी घुस जाता है. लोगों ने बताया कि इस जमे पानी से दुर्गंध आने लगा है जिससे लोगों का जीना मुहाल हो गया है. हल्की भी हवा चलने से यह दुर्गंध पूरे मुहल्ले में फैल जाती है. इस रास्ते से गुजरने वाले लोग अपने नाक पर कपड़ा ढक पर गुजरते हैं. यह नाली शहर के बीच मुहल्ले में पड़ता है जो नगर पंचायत क्षेत्र में है. फिर भी इस ओर नगर पंचायत के पदाधिकारी से लेकर कर्मी की नजर नहीं पहुंची है. इससे साफ जाहिर होता है की नगर पंचायत के पदाधिकारी स्वच्छ भारत बनाने में कितना सहयोग कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










