कांवरिया पथ पर लगेंगे 450 चापाकल : आयुक्त

Updated at :15 Jun 2015 8:02 AM
विज्ञापन
कांवरिया पथ पर लगेंगे 450 चापाकल : आयुक्त

बांका: विश्व प्रसिद्ध श्रवणी मेले की तैयारी ससमय संबंधित विभाग पूरा करें. मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए स्वास्थ्य, पेयजल, शौचालय सहित अन्य सुविधा को दुरुस्त करने के लिए निर्देश दिया गया. इस कार्य में कोताही बरतने वाले विभागीय पदाधिकारी को बख्शा नहीं जायेगा. उक्त बातें मुंगेर प्रमंडलीय आयुक्त […]

विज्ञापन
बांका: विश्व प्रसिद्ध श्रवणी मेले की तैयारी ससमय संबंधित विभाग पूरा करें. मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए स्वास्थ्य, पेयजल, शौचालय सहित अन्य सुविधा को दुरुस्त करने के लिए निर्देश दिया गया. इस कार्य में कोताही बरतने वाले विभागीय पदाधिकारी को बख्शा नहीं जायेगा.

उक्त बातें मुंगेर प्रमंडलीय आयुक्त सह भागलपुर प्रभारी आयुक्त लियान कुंगा ने प्रेस वार्ता के दौरान कही. उन्होंने कहा इसके लिए विभिन्न विभाग के पदाधिकारी के साथ बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गयी. इसमें कांवरिया पथ पर बिजली व्यवस्था को 15 जुलाई तक दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया. विधि व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 2000 पुलिस बलों की तैनाती होगी. साथ ही वॉच टावर व सीसीटीवी कैमरे से लैस होगा कांवरिया पथ, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना को अंजाम देने वाले पर विशेष नजर रखी जा सके. वही जगह-जगह पर मेडिकल कैंप लगाये जायेंगे. झोला छाप डॉक्टर इस बार कांवरिया पथ में नजर नहीं आयेंगे.

विभाग को इस पर विशेष निगरानी रखने की बात कही. साथ ही कांवरिया पथ में बालू व मिट्टी डालने का कार्य मेले के पूर्व ही पूर्ण कर लेने को निर्देश दिया. इस मौके पर डीएम साकेत कुमार, एसपी डा. सत्य प्रकाश, डीडीसी प्रदीप कुमार, डीसीएलआर ब्रजेश कुमार, एसडीओ अविनाश कुमार, राम शंकर, डीपी शाही सहित संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे. वही पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार जनता दरवार भी लगाया गया जिसमें लगभग आधे दर्जन मामले की सुनवाई की गयी. जिसमें अमरपुर प्रखंड के सलेमपुर गांव के राजेश तिवारी ने यूको बैंक सलेमपुर के मैनेजर पर मनमानी का आरोप लगाया है. वही बाघीतरी, समुखिया वासी सुभाष मांझी ने बिजली मुहैया कराने की मांग की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन