छात्रों ने जिले का बढ़ाया मान

Updated at :15 Jun 2015 8:01 AM
विज्ञापन
छात्रों ने जिले का बढ़ाया मान

बांका: 21वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 27 से 31 दिसंबर 2013 भोपाल (मध्य प्रदेश) में आयोजित देश के सभी राज्यों द्वारा प्रदर्शित 529 विज्ञान परियोजनाओं में सर्वश्रेष्ठ 20 योजनाओं का चयन हुआ. इसमें विहार से मात्र एक परियोजना बांका की छात्र एवं समूह सदस्य का चयन हुआ. इसका मुख्य विषय किसी विशेष क्षेत्र में सौर […]

विज्ञापन
बांका: 21वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 27 से 31 दिसंबर 2013 भोपाल (मध्य प्रदेश) में आयोजित देश के सभी राज्यों द्वारा प्रदर्शित 529 विज्ञान परियोजनाओं में सर्वश्रेष्ठ 20 योजनाओं का चयन हुआ. इसमें विहार से मात्र एक परियोजना बांका की छात्र एवं समूह सदस्य का चयन हुआ. इसका मुख्य विषय किसी विशेष क्षेत्र में सौर तापीय ऊर्जा की उपलब्धता का अध्ययन एवं सोलर टाइमर की सहायता से सौर ऊर्जा का अधिकतम संचय करना था.

मालूम हो कि चयनित समूह विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा द्वितीय इंटर्नशीप अनुसंधान कार्यक्रम का आयोजन आगामी 22 जून से चार जुलाई 2015 तक मोहाली (चंडीगढ़) में आयोजित होगा.

चयनित समूह बांका चमन साह विद्या मंदिर की छात्र है. इसके अनुसंधान में पाइ साइंस सेंटर के नेतृत्व में परियोजना का कार्य संपन्न कराया गया था. जिसके मार्गदर्शक शिक्षिका कुमारी शांभवी थी. चयनित समूह की छात्राएं नेहा कुमारी, जया मित्र, मंद्रिता गौतम एवं प्रिया कुमारी है. चयन समूह जो मोहाली में प्रदर्शन करेगी का स्काउट शिक्षिका अनामिका नंदनी करेंगी. वहीं बांका के प्रोजेक्ट चयन में डॉ एस के पी सिन्हा, दीपक कुमार, प्रतिभा रानी, अरुण कुमार अमन की महत्वपूर्ण भूमिका रहीं. इसकी सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार सिंह, नवल घोष, अब्दुल रउफ, रामदेव सिंह, चंदन कुमार सहित अन्य ने बधाई दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन