पांच लाख 38 हजार का चेक सीएम को सौंपा
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :15 Jun 2015 8:00 AM
विज्ञापन

बांका: नेपाल में भूकंप त्रसदी से पीड़ित के उत्थान के लिए सेंट्रल को-ऑपरेटिव भागलपुर ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 लाख 38 हजार 475 रुपये जमा कराये. रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बांका-भागलपुर सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने सौंपा. इस दौरान कांग्रेस विधायक दल के नेता सदानंद सिंह भी साथ […]
विज्ञापन
बांका: नेपाल में भूकंप त्रसदी से पीड़ित के उत्थान के लिए सेंट्रल को-ऑपरेटिव भागलपुर ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 लाख 38 हजार 475 रुपये जमा कराये. रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बांका-भागलपुर सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने सौंपा. इस दौरान कांग्रेस विधायक दल के नेता सदानंद सिंह भी साथ थे.
इस बाबत जानकारी देते हुए अध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि नेपाल में आये भूकंप के पीड़ित अब भी सहायता भरी नजर से देख रहे है. उनकी सहायता के लिए सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक की ओर से जो बन पाया सभी ने अपना अपना योगदान दिया. श्री सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री से मिलकर वह क्षेत्र के किसानों की समस्या को रखा. साथ ही किसान को धान अधिप्राप्ति के एवज में जल्द से जल्द रुपये भुगतान की अपील की. जिस पर मुख्यमंत्री श्री कुमार ने जल्द भुगतान का भरोसा दिया.
श्री सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री से करीब 20 मिनट का मुलाकात हुआ. जिसमें जिले सहित अमरपुर विधानसभा को लेकर व्यापक चर्चा हुई. अमरपुर की समस्या से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया. मुख्यमंत्री ने सभी समस्याओं को ध्यान से सुन कर जल्द से जल्द निराकरण का भरोसा दिया. मुख्यमंत्री के द्वारा सबसे पहले अमरपुर में जाम की समस्या को हटाने का भरोसा दिया गया और अमरपुर में बाईपास निर्माण का भी भरोसा उनके द्वारा दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










