अवैध बालू लदा वाहन जब्त

Updated at :14 Jun 2015 10:05 PM
विज्ञापन
अवैध बालू लदा वाहन जब्त

अमरपुर. थाना क्षेत्र में ओवर लोडिंग के खिलाफ चलाये जा रहे सघन वाहन चेकिंग के दौरान रविवार को एक हाइवा सहित तीन ट्रक को जब्त किया गया. सभी वाहनों पर अवैध बालू लदा था. सीओ राकेश कुमार व थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान की गठित ठीम द्वारा वाहन चेकिंग किया गया. इसमें बिना चलान तथा ओवरलोड बालू […]

विज्ञापन

अमरपुर. थाना क्षेत्र में ओवर लोडिंग के खिलाफ चलाये जा रहे सघन वाहन चेकिंग के दौरान रविवार को एक हाइवा सहित तीन ट्रक को जब्त किया गया. सभी वाहनों पर अवैध बालू लदा था. सीओ राकेश कुमार व थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान की गठित ठीम द्वारा वाहन चेकिंग किया गया. इसमें बिना चलान तथा ओवरलोड बालू का अवैध कारोबारी द्वारा ट्रक, हाईवा द्वारा व्यापार का मुख्य स्रोत बना लिया गया है. सीओ ने बताया कि प्रतिदिन सघन जांच करके गाड़ी को पास किया जायेगा. वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि अब किसी भी वाहन को बिना जांच किये आगे नहीं जाने दिया जायेगा. दो गाय की चोरी अमरपुर. थाना क्षेत्र के दौना गांव निवासी गुलाम मुस्तफा के दो गाय की चोरी तीन दिन पूर्व हो गयी है. उन्होंने थाने में आवेदन देकर कहा है कि दौना मोड़ पर मवेशी खरीद बिक्री करने वाले व्यापारी का ही चोरी में हाथ है जो कि मेरी गाय को कहीं जाकर बेच दिया है. आपसी विवाद में मारपीट फोटो 14 बांका 8 : घायल महिला अमरपुर. थाना क्षेत्र के डटवाटी गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है. बीबी आसमीन पति मो असलम तथा उसकी तीनों बेटियां को उसके घर में घुस कर बगल के मो निजाम, तबसुम, मो मुस्ताक, इस्तफाक, असफाक ने सबके साथ मारपीट की. मारपीट में घायल महिला का इलाज रेफरल अस्पताल में किया जा रहा है. डॉक्टर ने बताया कि हालत नाजुक है सिर में गंभीर चोट आयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन