चार दिनों से बिजली गुल

Updated at :14 Jun 2015 10:05 PM
विज्ञापन
चार दिनों से बिजली गुल

जयपुर. ओपी क्षेत्र में चार दिनों से लगातार बिजली नहीं रहने से उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं. गरमी के दिनों में बिजली नहीं रहने से अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है. ग्रामीण कैलाश यादव, रूपेश यादव, गोविंद यादव ने बताया कि विभाग की लापरवाही से बराबर कोई न कोई बहाना बना कर सप्ताह पर […]

विज्ञापन

जयपुर. ओपी क्षेत्र में चार दिनों से लगातार बिजली नहीं रहने से उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं. गरमी के दिनों में बिजली नहीं रहने से अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है. ग्रामीण कैलाश यादव, रूपेश यादव, गोविंद यादव ने बताया कि विभाग की लापरवाही से बराबर कोई न कोई बहाना बना कर सप्ताह पर बिजली काट देते हैं. छापामारी अभियान जयपुर. नक्सल प्रभावित क्षेत्र में रविवार को ओपी अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने एस पी के निर्देश पर क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन के साथ छापामारी अभियान चलाया. जिससे अपराधियों में हड़कंप मचा रहा. क्षेत्र के लोगों को मन में शांति मिला. नक्सल प्रभावित गांव इंदूडीह, माथासार, भोड़ी सीमर, मांझीडीह, इंदरावरण सहित अन्य गांवों में बीएमपी व सैप जवान के सहयोग से छापामारी अभियान चलाया गया. बाजार में पानी जमने से लोगों को परेशानी फोटो 14 बांका 4 : बाजार में जमे पानी प्रतिनिधि, जयपुर ओपी क्षेत्र के लोगों के लिए मुख्य बाजार जयपुर ही है. जहां सैकड़ों गांवों के लोगों को राशन सहित अन्य कार्य के लिए जाना पड़ता है. इधर कटोरिया प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र के सैकड़ों गांव के लोग जयपुर बाजार होते हुए झारखंड के देवघर बाबा नगरी, मोहनपुर हाट, सरैया हाट सहित अन्य जगह जाने का यह मुख्य मार्ग है. इसके अलावे कोई सड़क मार्ग नहीं है, लेकिन हल्की बारिश होने के बावजूद भी जयपुर बाजार में पानी जमा हो जाता है जिससे लोगों को परेशानी होती रहती है. जयपुर पंचायत के मुखिया हरेंद्र शर्मा ने बताया कि बाजार से पांच सौ मीटर दूरी पर नदी है. बाजार से नदी तक नाला बन जाय तो लोगों की समस्या दूर हो जाय.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन