सीओ, बीडीओ ने किया मंदार का भ्रमण

नौका विहार संवेदक को राशि भुगतान करने का दिया नोटिसबौंसी. पर्यटन स्थल मंदार में चलाये जा रहे नौका विहार के संवेदक द्वारा कई माह के करीब एक लाख पांच हजार रुपया बकाया भुगतान नहीं किये जाने पर प्रशासन ने नोटिस कर अविलंब भुगतान का निर्देश दिया है. सीओ संजीव कुमार एवं बीडीओ अमर कुमार मिश्रा […]
नौका विहार संवेदक को राशि भुगतान करने का दिया नोटिसबौंसी. पर्यटन स्थल मंदार में चलाये जा रहे नौका विहार के संवेदक द्वारा कई माह के करीब एक लाख पांच हजार रुपया बकाया भुगतान नहीं किये जाने पर प्रशासन ने नोटिस कर अविलंब भुगतान का निर्देश दिया है. सीओ संजीव कुमार एवं बीडीओ अमर कुमार मिश्रा ने रविवार को मंदार पापहरणी सरोवर का भ्रमण कर यह निर्देश दिया है. वहीं दुकानदारों द्वारा रेंट नहीं देने पर कार्रवाई की बात कही है. मंदार तराई में अवैध रुप से लगाये गये दुकानों को अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश देते हुए कहा गया है कि पापहरणी सरोवर के आस-पास अतिक्रमण को अविलंब हटा लें नहीं तो कड़ी कार्रवाई की जायेगी. पापहरणी सरोवर से मछली की हो रही चोरी को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि इसका पता लगाया जा रहा है दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी. पापहरणी सरोवर के आस-पास लगे फलदार पेड़ों से तोडे़ जा रहे आम को भी नहीं तोड़ने का निर्देश दिया है. सफाधर्म मंदिर के बाबा को आम नहीं तोड़ने का आदेश दिया है. वहीं स्थानीय दुकानदारों को निर्देश दिया है कि सैलानियों से उचित दाम लें एवं उसकी रसीद अवश्य दें ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी. पाहरणी सरोवर के समीप दुकानदारों द्वारा अवैध तरीके से सीढ़ी घाट पर टप्पर लगा देने से आने जाने वाले पर्यटकों को हो रही असुविधा को देखते हुए अविलंब इसे हटाने का निर्देश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










