टाटा सवारी पलटी, एक दर्जन लोग जख्मी

फोटो 14 बांका 1 : पलटी टाटा सवारी को देखने के लिए लगी लोगों की भीड़.प्रतिनिधि, बेलहरथाना क्षेत्र के बेलहर संग्रामपुर मुख्य मार्ग एगच्छी के पास रविवार को सुलतानगंज से देवघर जा रही टाटा सवारी दुर्घटना ग्रस्त हो गयी. इसमें सवार एक दर्जन से ज्यादा व्यक्ति घायल हो गये. अमरपुर थाना के भीखनपुर गांव से […]
फोटो 14 बांका 1 : पलटी टाटा सवारी को देखने के लिए लगी लोगों की भीड़.प्रतिनिधि, बेलहरथाना क्षेत्र के बेलहर संग्रामपुर मुख्य मार्ग एगच्छी के पास रविवार को सुलतानगंज से देवघर जा रही टाटा सवारी दुर्घटना ग्रस्त हो गयी. इसमें सवार एक दर्जन से ज्यादा व्यक्ति घायल हो गये. अमरपुर थाना के भीखनपुर गांव से बच्चों का मुंडन कराने के लिए सुलतानगंज से गंगा स्नान कर देवघर जा रहा था. गोरगवां एगच्छी के पास एकाएक गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गयी. जिसमें विपिन यादव (35), शिवानी कुमारी (8), सुलोचना देवी (58), विरिंदा देवी (52), सरिता देवी (60), कल्पना देवी (39), सुभम कुमार (5), वेंगु यादव (62), कलावती देवी (70), विरबंधु यादव (46) जख्मी हो गये. सभी का इलाज संग्रामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थानीय लोगों की मदद से कराया गया. जिसमें दो लोगों का पैर एवं हाथ टूटा है. नक्सली बंदी का रहा असर बेलहर. नक्सली बंदी के तीसरे दिन रविवार को भी थाना क्षेत्र में इसका असर साफ देखने को मिला. बेलहर से जाने वाली देवघर, सुलतानगंज, बांका, झाझा, जमुई, मुंगेर आदि जगहों पर सभी बड़ी वाहनें पूरी तरह बंद रही. इसके साथ ही बसमत्ता, झुनका आदि नक्सल प्रभावित बाजार पूरी तरह बंद रहा. इससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. नक्सली बंदी को लेकर पुलिस पूरी तरह चौकस थी और लगातार छापामारी अभियान चलाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










