कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर बैठक

फोटो 13 बांका 12 : बैठक में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता अमरपुर. अमरपुर बाजार के माधो शाह ठाकुरबाड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक शनिवार को आयोजित की गयी. बैठक में आगामी 20 जून को होने वाली विधान सभा कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. बैठक में सर्वसम्मति से सार्वजनिक पुस्तकालय परिसर में […]
फोटो 13 बांका 12 : बैठक में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता अमरपुर. अमरपुर बाजार के माधो शाह ठाकुरबाड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक शनिवार को आयोजित की गयी. बैठक में आगामी 20 जून को होने वाली विधान सभा कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. बैठक में सर्वसम्मति से सार्वजनिक पुस्तकालय परिसर में कार्यकर्ता सम्मेलन कराने का निर्णय लिया गया. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सचिदानंद शर्मा एवं नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र साह ने की. पर्यवेक्षक के रूप में जिलाध्यक्ष अनिल सिंह मौजूद थे. इस मौके पर प्रदेश सहकारिता मंच के क्षेत्रीय प्रभारी डा शंभुशरण पांडे, महिला मोरचा के जिलाध्यक्ष नीलम सिंह, प्रेम शंकर भगत, जिला प्रवक्ता मुकेश जी, रामदेव भगत, चंद्रभानु, रोहित साह, हरेंद्र साह, योगेंद्र भारती, महामंत्री अरुण कुमार ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










