सैप जवानों ने जमा किये अपने -अपने हथियार

फोटो : 13 बांका 11 : हथियार जमा करते सैप जवान.प्रतिनिधि, बांकाबिहार सैपर्स वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर पूरे राज्य में विगत नौ जून से सैप जवान अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. इसके बाद से ही वह लगातार धरना और प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी के मद्देनजर शनिवार को सभी सैप जवानों ने अपने-अपने हथियार को […]
फोटो : 13 बांका 11 : हथियार जमा करते सैप जवान.प्रतिनिधि, बांकाबिहार सैपर्स वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर पूरे राज्य में विगत नौ जून से सैप जवान अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. इसके बाद से ही वह लगातार धरना और प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी के मद्देनजर शनिवार को सभी सैप जवानों ने अपने-अपने हथियार को जिला शस्त्रागार में जमा करायें. इनका आरोप है कि सरकार दोरंगी नीति अपना कर हमारे साथ भेद भाव कर रही है. साथ ही इनका आरोप है कि जब बिहार की कानून व्यवस्था काफी खराब थी तो उस वक्त उनकी नियुक्ति की गयी थी. उसके बाद मुखिया चुनाव से लेकर नक्सली वारदात में उनको लगाया गया और सफलतापूर्वक सभी काम को निबटाया. इस वक्त उन पर कई प्रकार के इलजाम भी लगते हैं. इसलिए जिस काम के लिए उनकी नियुक्ति हुई थी उसी काम में लगाया जाये. उनकी नौ सूत्री मांग है कि हटाये गये सैप जवानों की पुन: नियुक्ति की जाये, मनमाने ढंग से दोषारोपण करके अनुबंध समाप्त करने की प्रक्रिया पर रोक लगायी जाये, एसोसिएशन के पदाधिकारी को संरक्षित कर्मी घोषित किया जाये. अनुबंध समाप्ति की प्रक्रिया में एसोसिएशन के पदाधिकारी से विचार-विमर्श किया जाये, महंगाई के हिसाब से मानदेय में उचित बढ़ोतरी की जाये, समान कार्य के लिए समान भत्ता दिया जाये, जीवन सुरक्षा संबंधी पॉलिसी लागू किया जाये, नौकरी की उम्र सीमा 60 वर्ष निर्धारित की जाये एवं आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी दिया जाये जैसी मांगें शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










