विस चुनाव को लेकर भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आज

Updated at :13 Jun 2015 10:04 PM
विज्ञापन
विस चुनाव को लेकर भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आज

फोटो 13 बांका 9 : कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर तैयारी में जुटे कार्यकर्ता.रजौन. आज रजौन के डीएन सिंह महाविद्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं के होने वाले विधान सभा कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. कार्यक्रम स्थल को पोस्टर-बैनर पताकों सहित केसरिया रंग के कपड़ों से सजाया-संवारा गया है. इस बीच कई […]

विज्ञापन

फोटो 13 बांका 9 : कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर तैयारी में जुटे कार्यकर्ता.रजौन. आज रजौन के डीएन सिंह महाविद्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं के होने वाले विधान सभा कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. कार्यक्रम स्थल को पोस्टर-बैनर पताकों सहित केसरिया रंग के कपड़ों से सजाया-संवारा गया है. इस बीच कई संभावित प्रत्याशी अपने आप को सक्रिय कार्यकर्ता बताने की होड़ में पोस्टर-बैनर सहित अन्य सुविधाओं से लैस होकर कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं. हालांकि कई कार्यकर्ताओं ने ऐसे कुछ एक संभावित प्रत्याशी की ओर इशारा करते हुए उन्हें बरसाती मेढक का भी संकेत दे दिया. महामंत्री ओंकार भारती व संपर्क प्रमुख विकास पासवान ने बताया कि कार्यक्रम में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री प्रेम कुमार चंद्रवंशी, पूर्व केंद्रीय मंत्री व राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन, पूर्व मंत्री रामनारायण मंडल, पूर्व सांसद पुतुल कुमारी सहित प्रखंड से लेकर प्रदेश स्तरीय कई नेता भाग लेंगे.सांसद ने किया क्षेत्रीय दौरा रजौन. बांका सांसद जयप्रकाश नारायण यादव ने शनिवार को प्रखंड के करीब आधा दर्जन गांवों का दौरा कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत हुए. श्री यादव ने प्रखंड के खैरा, मिर्जापुर, बामदेव बाजार, रानीटीकर, शकहारा, नीमा आदि गांवों का दौरा करते हुए कई नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया. इसके पूर्व उन्होंने रानीटीकर मैदान में चल रहे एक क्रि केट मैच का भी उद्घाटन किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन