बिजली करंट से एक महिला की मौत

अमरपुर. थाना क्षेत्र के विदुआ गांव में शनिवार को एक महिला की मौत बिजली करंट लगने से हो गयी. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मण मंडल की पत्नी फूलन देवी गांव के चापाकल पर पानी लेने गयी थी. इसी दौरान 440 वोल्ट बिजली तार की चपेट में आ गयी. घटना की जानकारी पुलिस को […]
अमरपुर. थाना क्षेत्र के विदुआ गांव में शनिवार को एक महिला की मौत बिजली करंट लगने से हो गयी. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मण मंडल की पत्नी फूलन देवी गांव के चापाकल पर पानी लेने गयी थी. इसी दौरान 440 वोल्ट बिजली तार की चपेट में आ गयी. घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. सड़क दुर्घटना में दो जख्मी अमरपुर. इंगलिशमोड़-शंभुगंज मुख्य मार्ग के बल्लीकित्ता चौक के आगे चार पहिया वाहन से ओवर टेक करने के दौरान मोटरसाइकिल चालक सहित एक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार गोड्डा महेशखूंट निवासी मनीष मिश्रा, सुशांत कुमार मोटरसाइकिल से शंभुगंज की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान बोलोरो गाड़ी से ओवरटेक करने के दौरान दुर्घटना ग्रस्त हो गया. स्थानीय लोगों ने दोनों जख्मी का इलाज प्राइवेट क्लिनिक में करवाया. महिला का सिर फोड़ा अमरपुर. थाना क्षेत्र के चौरबैय गांव में एक व्यक्ति ने गांव के ही मीनाजउद्दीन की पत्नी बीवी जुवेदा खातून के घर में घुस कर मारपीट की और उसका सिर फोड़ दिया. घायल महिला के पति मो मिनाजउद्दीन ने बताया कि घर के समीप बाहर में बच्चा खेल रहा था. इसी बात को लेकर हुए विवाद में गांव के मो फिरोज व उसके पिता मो मुर्शीद उर्फ चुन्नी ने मेरी पत्नी को घर में घुस कर बेहरमी से मारपीट की और सिर फोड़ दिया. घायल महिला को रेफरल अस्पताल में भरती कराया गया. पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर महिला का बयान दर्ज किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










