मुआवजे को ले महिलाओं ने सीओ कार्यालय का किया घेराव

Updated at :11 Jun 2015 9:05 PM
विज्ञापन
मुआवजे को ले महिलाओं ने सीओ कार्यालय का किया घेराव

फोटो 11 बांका 8 : अंचल कार्यालय में हंगामा करते ग्रामीण.प्रतिनिधि, बाराहाट क्षेत्र में बीते दिनों ओलावृष्टि से हुए नुकसान और मुआवजा ना मिलने से गुस्साये स्थानीय लोगों ने अंचल कार्यालय में गुरुवार को जम कर हंगामा किया. इस दौरान प्रदर्शन कर रही महिलाओं व अंचलकर्मियों के बीच तीखी नोक झोंक भी हुई. मामला प्रखंड […]

विज्ञापन

फोटो 11 बांका 8 : अंचल कार्यालय में हंगामा करते ग्रामीण.प्रतिनिधि, बाराहाट क्षेत्र में बीते दिनों ओलावृष्टि से हुए नुकसान और मुआवजा ना मिलने से गुस्साये स्थानीय लोगों ने अंचल कार्यालय में गुरुवार को जम कर हंगामा किया. इस दौरान प्रदर्शन कर रही महिलाओं व अंचलकर्मियों के बीच तीखी नोक झोंक भी हुई. मामला प्रखंड के आकागोड़ा, सोनडीहा उत्तरी, सोनडीहा दक्षिणी से संबंधित है. जहां कि कुछ महिलाओं ने गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय पहुंच कर सीओ के खिलाफ जम कर नारेबाजी की. गुस्साये लोगों का आरोप था कि बीते दिनों ओला वृष्टि के दौरान उनके घरों को काफी नुकसान हुआ है, इसके लिये अंचल कार्यालय को क्षतिपूर्ति के लिये आवेदन दिया गया था, लेकिन काफी वक्त बीत जाने के बाद भी अब तक ना तो मुआवजा मिला है और न ही कोई सरकारी आश्वासनकहते हैं अधिकारी इस मामले में सीओ दीपक कुमार ने बताया की जल्द ही ओला वृष्टि से प्रभावित परिवारों के बीच राशि का वितरण जांचोपरांत कर दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन