एमएलसी ने किया क्षेत्र का दौरा, सुनी समस्या
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :10 Jun 2015 8:59 AM
विज्ञापन

बेलहर: प्रखंड अंतर्गत रांगा, धौरी, राजपुर, साहबगंज, हथियादाड़ा, तेलियाकुमरी सहित कई पंचायतों का दौरा एमएलसी मनोज यादव ने मंगलवार को अपने कार्यकर्ता के साथ किया. उन्होंने इन पंचायतों के मुखिया, वार्ड सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य से मिल कर विधानसभा परिसर चुनाव में मत देने की अपील की. इस क्रम में बेलहर बाजार में प्रखंड […]
विज्ञापन
बेलहर: प्रखंड अंतर्गत रांगा, धौरी, राजपुर, साहबगंज, हथियादाड़ा, तेलियाकुमरी सहित कई पंचायतों का दौरा एमएलसी मनोज यादव ने मंगलवार को अपने कार्यकर्ता के साथ किया. उन्होंने इन पंचायतों के मुखिया, वार्ड सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य से मिल कर विधानसभा परिसर चुनाव में मत देने की अपील की.
इस क्रम में बेलहर बाजार में प्रखंड के 18 मुखिया, प्रमुख, पंचायत समिति सदस्य एवं वार्ड सदस्यों की एक बैठक को संबोधित किया. इस दौरान सभी त्रिस्तरीय पंचायत जन प्रतिनिधि ने उनको एक स्वर में समर्थन करने का भरोसा दिलाया. मौके पर प्रमुख विजय यादव, मुखिया शंभु यादव, संतोष सिंह, अशोकानंद झा, विरेंद्र यादव, मंजु देवी, अनिता देवी, पंचायत समिति अरुण साव, बासुकी यादव, मनटुन यादव, पैक्स अध्यक्ष राजीव कुमार भगत, प्रमोद कुमार भगत उर्फ मंटु भगत, जमालउद्दीन आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










