नौ सूत्री मांगों को लेकर सैप जवान हड़ताल पर

Updated at :09 Jun 2015 10:05 PM
विज्ञापन
नौ सूत्री मांगों को लेकर सैप जवान हड़ताल पर

फोटो 9 बीएएन 69 : हड़ताल पर सैप जवान.प्रतिनिधि, कटोरियाबिहार सैपर्स वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर मंगलवार को कटोरिया, सूइया व आनंदपुर थाना में 45 स्थापित सभी सैप जवानों ने अपनी नौ सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये. इस हड़ताल में बिहार के सैप, जेल सैप, रेल सैप, उत्पाद विभाग के सैप […]

विज्ञापन

फोटो 9 बीएएन 69 : हड़ताल पर सैप जवान.प्रतिनिधि, कटोरियाबिहार सैपर्स वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर मंगलवार को कटोरिया, सूइया व आनंदपुर थाना में 45 स्थापित सभी सैप जवानों ने अपनी नौ सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये. इस हड़ताल में बिहार के सैप, जेल सैप, रेल सैप, उत्पाद विभाग के सैप तथा आपदा प्रबंधन विभाग के सैप शामिल हैं. कटोरिया थाना में प्रतिनियुक्त सैप जवान राजेश्वर शर्मा, रामप्रवेश कुमार, गोविंद यादव, ओमनारायण सिंह, सुरेंद्र बैठा, कुंवर प्रसाद सिंह, शैलेंद्र चौधरी, संजय सिंह, राजबहादूर यादव, उदय बहादूर सिंह आदि ने बताया कि सरकार द्वारा नौ सूत्री मांगों को पूरा नहीं किये जाने तक हड़ताल जारी रहेगा. इन लोगों की मांगों में हटाए गए सैप जवान को पुन: नियुक्त किया जाय, मनमानी ढंग से दोषारोपण करके अनुबंध प्रक्रिया पर रोक लगायी जाय, एसोसिएशन के पदाधिकारी को संरक्षित कर्मी घोषित किया जाय, अनुबंध समाप्ति की प्रक्रिया में एसोसिएशन के पदाधिकारियों से विचार-विमर्श किया जाय, महंगाई के हिसाब से मानदेय में उचित बढ़ोत्तरी किया जाय, जीवन सुरक्षा संबंधी पॉलिसी लागू किया जाय, उम्र सीमा 60 वर्ष निर्धारित किया जाय तथा आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी दिया जाय आदि शामिल हंै.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन