तपिश : हीट वेब से परेशान हुए बांका वासी

Updated at :09 Jun 2015 8:38 AM
विज्ञापन
तपिश : हीट वेब से परेशान हुए बांका वासी

बांका: आसमान से बरसते आग और (हीट वेब) गरम हवा के थपेड़ों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. चिलचिलाती धूप के साथ गरम हवा की तल्खी ने हर किसी को बेचैन कर दिया है. सूरज की बढ़ती तपिश और चढ़ते पारे से लोग परेशान हैं. हीट वेव के स्ट्रोक से लोगों का घर […]

विज्ञापन
बांका: आसमान से बरसते आग और (हीट वेब) गरम हवा के थपेड़ों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. चिलचिलाती धूप के साथ गरम हवा की तल्खी ने हर किसी को बेचैन कर दिया है. सूरज की बढ़ती तपिश और चढ़ते पारे से लोग परेशान हैं. हीट वेव के स्ट्रोक से लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया है.

दोहर में तो सड़कें ऐसी सूनी हो जा रही है, जैसे शहर में कफ्यरू लगा हो. सोमवार को शहर का पारा एक बार फिर 41 डिग्री पार पहुंच गया है. आंखों पर चश्मा व मुंह कपड़े से ढक कर निकलने के बावजूद भी दोपहर में ऐसा लग रहा है, जैसे चूल्हे में मुंह झोंक दिया हो. चढ़ती धूप के साथ दिन का पारा तो बढ़ ही रहा है, रात में भी राहत नहीं है. तेज धूप के साथ इन दिनों गरम हवाएं भी जोरों पर हैं. सुबह से दोपहर होते-होते हवा में गरमी बढ़ जा रही है. रविवार को दोपहर का पारा 42.1 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं न्यूनतम पारा भी 27 डिग्री पार कर गया. मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि आने वाले तीन चार दिनों में गरमी से राहत नहीं मिलेगी.

पंखा कुलर भी दे रहा गरम हवा
गरमी से राहत पाने के लिए लोग पंखा, कुलर, एसी सहित अन्य चीजों का सहारा ले रहे हैं, लेकिन आसमान से उबलती आग के कारण इन सब चीजों से भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है. पंखा भी गरम हवा दे रहा है. वहीं गरमी से बचने के लिए लोग तरह-तरह उपाय कर रहे हैं. देर शाम में लोग अपना कमरा छोड़ कर छत पर पानी डाल कर पहले ठंडा कर लेते हैं, इसके बाद गरमी से राहत पाने के लिए आराम करते हैं.
बिजली कटौती से परेशानी
भीषण गरमी में जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की आंख मिचौनी से लोग परेशान रहते हैं. एक ओर जहां गरमी ने छोटे बच्चे से लेकर आम लोगों को बेचैन कर दिया है, वहीं बिजली की कटौती से लोगों का जीना मुहाल हो गया है. पंखा, कूलर बंद होते ही छोटे-छोटे बच्चे गरमी से चिल्लाने लगते हैं. जिसे लेकर लोगों को रतजगा करना पड़ता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन