दुर्घटना में बोलेरो क्षतिग्रस्त

अमरपुर. बांका-अमरपुर मुख्य मार्ग के आनंदमार्ग के समीप एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त बोलेरो अमरपुर से बांका की तरफ जा रही थी. इसी दौरान गाड़ी के चालक को नींद आ जाने के चलते गाड़ी बजरंगबली के बन रहे भवन में घुस गया. हालांकि इस […]
अमरपुर. बांका-अमरपुर मुख्य मार्ग के आनंदमार्ग के समीप एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त बोलेरो अमरपुर से बांका की तरफ जा रही थी. इसी दौरान गाड़ी के चालक को नींद आ जाने के चलते गाड़ी बजरंगबली के बन रहे भवन में घुस गया. हालांकि इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को भी दे दी है. सड़क किनारे से सूखे वृक्ष को हटाने की मांगअमरपुर. अमरपुर थाना क्षेत्र के सड़क किनारे सुखे वृक्ष को जिला प्रशासन से हटाने व नये वृक्ष लगाने की मांग यहां के लोगों ने की है. स्थानीय लोगों ने कहा है कि वन प्रमंडल पदाधिकारी बांका का ध्यान आकृष्ट कराया गया है कि बांका जिले के अमरपुर प्रखंड के इंगलिशमोड़, भरको, बांका, रतनगंज, शाहकुंड पथ में सूखे व सड़े वृक्ष को हटा कर नया वृक्ष लगाने की मांग जिले के वन प्रमंडल पदाधिकारी से की है. साथ ही कहा है कि जिला प्रशासन इस दिशा में यदि कोई ठोस कदम नहीं उठाती है तो आने वाले दिनों में इन सूखे हुए पेड़ों से आये दिन हादसा होने की बात सामने आ रही है. इसलिए अविलंब प्रशासन के द्वारा इस दिशा में कारगर कदम उठाने की मांग यहां के लोगों ने की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










