BANKA : कटोरिया थाना के समीप स्थित ट्रांसफाॅर्मर जला, बिजली संकट से लोग परेशान
Author :AMIT KUMAR SINH
Published by :AMIT KUMAR SINH
Updated at :13 May 2026 10:40 AM
विज्ञापन

कटोरिया बाजार के थाना रोड में थाना के बगल में लगा 200केवीए का ट्रांसफार्मर मंगलवार की रात्रि में ही जल गया है.
विज्ञापन
कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट :
कटोरिया बाजार के थाना रोड में थाना के बगल में लगा 200केवीए का ट्रांसफार्मर मंगलवार की रात्रि में ही जल गया है. जिसकी वजह से थाना कैंपस सहित अगल-बगल के मुहल्ला में गंभीर बिजली संकट उत्पन्न हो गया है. उमस भरी गर्मी में बिजली आपूर्ति बाधित रहने से पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों के अलावा आमजन भी परेशान हैं. इधर विद्युत विभाग के कनीय अभियंता युवराज कुमार ने बताया कि जले ट्रांसफार्मर को कुछ घंटों बाद ही बदल दिया जाएगा. नया ट्रांसफार्मर चार्ज होने के उपरांत बुधवार की रात्रि से विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










