अब आंगनबाड़ी कर्मियों ने दी आंदोलन की धमकी

Updated at :05 Jun 2015 9:04 PM
विज्ञापन
अब आंगनबाड़ी कर्मियों ने दी आंदोलन की धमकी

बाराहाट. चुनावी मौसम की आहट के बीच राज्य भर में सरकारी सेवाओं में कार्यरत कर्मी सरकार की कड़ी परीक्षा लेने पर तुले हुए हैं. जिससे हाल के कुछ दिनों में एक के बाद एक विभाग के संविदा पर बहाल कर्मी, नियोजित कर्मी विभिन्न मांगों के अपने समर्थन में आंदोलन कर रहे हैं या फिर आंदोलन […]

विज्ञापन

बाराहाट. चुनावी मौसम की आहट के बीच राज्य भर में सरकारी सेवाओं में कार्यरत कर्मी सरकार की कड़ी परीक्षा लेने पर तुले हुए हैं. जिससे हाल के कुछ दिनों में एक के बाद एक विभाग के संविदा पर बहाल कर्मी, नियोजित कर्मी विभिन्न मांगों के अपने समर्थन में आंदोलन कर रहे हैं या फिर आंदोलन करने की चेतावनी सरकार को दे रहे हैं, इससे सूबे की कानून व्यवस्था से लेकर स्वास्थ्य एवं शिक्षा व्यवस्था बेपटरी हो गयी है. हालात ये है कि राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने भी छह जून से अपनी मांग को लेकर प्रथम चरण में सभी कर्मी हाथ में काला बिल्ला लगा कर काम करने की घोषणा कर चुके हैं. इसके अलावे प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार करते हुए संघ ने नौ जून को प्रखंड मुख्यालय का घेराव करने के साथ 3 जुलाई को जिला मुख्यालय एवं छह अगस्त को पटना में धरना प्रदर्शन करने का एलान किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन