रात में भी बांका से चले इंटरसिटी

Updated at :05 Jun 2015 12:05 AM
विज्ञापन
रात में भी बांका से चले इंटरसिटी

रेल राज्य से मिले भाजपाई, रेल परियोजनाओं पर की बातफोटो: 4 बांका 5 : रेल मंत्री से बात करते मनोज यादव.प्रतिनिधि, बांका देवघर में रेल परियोजनाओं की जानकारी लेने पहुंचे भारत सरकार के रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा से जिले के कई भाजपाई मिले. इस दौरान उन्होंने बांका में चल रहे लंबित रेल परियोजनाओं की […]

विज्ञापन

रेल राज्य से मिले भाजपाई, रेल परियोजनाओं पर की बातफोटो: 4 बांका 5 : रेल मंत्री से बात करते मनोज यादव.प्रतिनिधि, बांका देवघर में रेल परियोजनाओं की जानकारी लेने पहुंचे भारत सरकार के रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा से जिले के कई भाजपाई मिले. इस दौरान उन्होंने बांका में चल रहे लंबित रेल परियोजनाओं की जानकारी दी. जिला महामंत्री जय शंकर चौधरी व प्रदेश क्रीड़ा संघ के महामंत्री मनोज यादव ने संयुक्त रूप से पटना के लिए रात में इंटरसिटी चलाने की मांग की. साथ ही बांका से कोलकाता व दिल्ली तक के लिए रेल चले इसकी भी मांग की गयी. जिले के भाजपाईयों ने मंत्री से मांग की कि तत्काल में विक्रमशिला को बांका से चलाया जाये, ताकि जिले के लोगों को दिल्ली जाने में थोड़ी आसानी हो. वहीं देवघर-सुल्तानगंज के कार्य को और भी प्रगति दिया जाय. भाजपाईयों ने बांका मंे तारा मंदिर हाल्ट को भी बनाने की मांग की. साथ ही बांका जिले में आने का भी न्यौता दिया गया. इस दौरान महामंत्री हरे कृष्ण पांडेय, रंजीत यादव, विकास यादव, आदित्य पोद्दार, रजन सिन्हा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन