BANKA : सास की हत्या के मामले में बहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Updated:
विज्ञापन
BANKA : सास की हत्या के मामले में बहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

अमरपुर अमरपुर थानाक्षेत्र के सलेमपुर वार्ड नंबर 9मंगलवार की सुबह में मनोज राय की पत्नी बिन्दु देवी का अपनी सास सुलोचना देवी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई.

विज्ञापन

अमरपुर (बांका) से प्रीतम कुमार की रिपोर्ट :

अमरपुर अमरपुर थानाक्षेत्र के सलेमपुर वार्ड नंबर 9मंगलवार की सुबह में मनोज राय की पत्नी बिन्दु देवी का अपनी सास सुलोचना देवी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. घटना से आक्रोशित महिला ने लाठी डंडे से प्रहार करते हुए अपनी सास को जख्मी कर दिया. जख्मी अवस्था में ही महिला ने अपनी सास का कचिया से गला रेत दिया तथा उनकी दोनों आंख फोड़ दिया. शोर सुनकर आस-पड़ोस के ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच कर जख्मी वृद्धा को उपचार के लिए शहर के रेफरल अस्पताल लेकर आये, जहां डॉक्टर राकेश कुमार ने वृद्ध महिला को देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया था. इसे लेकर मृतका सुलोचना देवी के पति सहदेव राय के लिखित आवेदन पर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने प्राथमिक दर्ज करते हुए पुतहू बिन्दु देवी को गिरफ्तार कर लिया तथा न्यायिक हिरासत बांका भेज दिए इस मामले को लेकर क्षेत्र में अलग-अलग चर्चा हो रही है.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन