प्रभात इंपैक्ट: करमटांड़ में खुलेगा पुलिस पिकेट

Updated at :04 Jun 2015 11:05 PM
विज्ञापन
प्रभात इंपैक्ट: करमटांड़ में खुलेगा पुलिस पिकेट

बांका. पिछले तीन दिनों से लगातार प्रमुखता से छपी खबर ग्रामीणों ने नक्सलियों को खदेड़ा, दो व्यवसायी ने परिजनों के साथ छोड़ दिया है गांव और ग्रामीण कर रहे हैं पलायन के बाद आखिरकार जिला प्रशासन ने उक्त गांवों में पुलिस पिकेट खोलने का निर्णय लिया है. इस संबंध में एसपी डॉ सत्य प्रकाश ने […]

विज्ञापन

बांका. पिछले तीन दिनों से लगातार प्रमुखता से छपी खबर ग्रामीणों ने नक्सलियों को खदेड़ा, दो व्यवसायी ने परिजनों के साथ छोड़ दिया है गांव और ग्रामीण कर रहे हैं पलायन के बाद आखिरकार जिला प्रशासन ने उक्त गांवों में पुलिस पिकेट खोलने का निर्णय लिया है. इस संबंध में एसपी डॉ सत्य प्रकाश ने बताया कि कहीं से भी कोई व्यवसायी पलायन नहीं कर रहे हैं. दो तीन साल पूर्व ही जो व्यवसायी गये थे. वहीं फिर से गये हंै. वहां पर एक एसटीएफ की तैनाती अगले आदेश तक की गयी है. साथ ही उस गांव में भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहेंगे. उन्होंने बताया कि पुलिस पिकेट के लिए मुख्यालय को लिखा गया है. जल्द ही वहां पर पुलिस पिकेट खुल जायेगा. ग्रामीणों को डरने की जरूरत नहीं है. क्या कहते हैं एसपीग्रामीणों की सुरक्षा के लिए वहां पर अगले आदेश तक के लिए एक कंपनी एसटीएफ की तैनाती कर दी गयी है. पुलिस पिकेट के लिए मुख्यालय को लिखा गया है. जल्द ही वहां पर पुलिस पिकेट खुल जायेगा. प्रभात खबर को धन्यवाद.डॉ सत्य प्रकाश, एसपी, बांका

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन