चौथे दिन भी जारी रही हड़ताल

शंभुगंज. बिहार राज्य स्वास्थ्य संविदा कर्मी संघ पटना के आह्वान पर संघ के प्रखंड इकाई के सभी संविदा स्वास्थ्य कर्मी गुरुवार को चौथे दिन भी हड़ताल पर रहे. इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पर कामकाज ठप कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शंभुगंज परिसर में अपनी मांगों को लेकर धरना दिया. क्षेत्र के प्राथमिक […]
शंभुगंज. बिहार राज्य स्वास्थ्य संविदा कर्मी संघ पटना के आह्वान पर संघ के प्रखंड इकाई के सभी संविदा स्वास्थ्य कर्मी गुरुवार को चौथे दिन भी हड़ताल पर रहे. इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पर कामकाज ठप कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शंभुगंज परिसर में अपनी मांगों को लेकर धरना दिया. क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य के उप स्वास्थ्य केंद्रों के संविदा स्वास्थ्य कर्मी के हड़ताल पर जाने से क्षेत्र की चिकित्सा व्यवस्था चरमरा गयी है. संविदा स्वास्थ्य कर्मी के हड़ताल पर चले जाने से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शंभुगंज में लगभग सभी प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं लड़खड़ा गयी है. केवल आपातकालीन सेवा चालू है. स्वास्थ्य कर्मी के हड़ताल पर रहने के कारण मरीजों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ प्रमोद कुमार ने बताया कि तीन-चार डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मी जो नियमित हैं उन्हीं के भरोसे स्वास्थ्य केंद्र किसी तरह चल रहा है. आये हुए मरीजों का उचित इलाज किया जा रहा है. इस मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक अमित कुमार पंकज, लेखापाल संजय कुमार गुप्ता, सुनील झा, सत्येंद्र सिंह, रस राज शर्मा, निर्मला कुमारी, प्रमीला कुमारी, ममता कुमारी, रिंकू सिन्हा, रंजू कुमारी सहित सभी संविदा स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










