पेड़ से टकरा कर मैजिक दुर्घटनाग्रस्त

फोटो 3 बीएएन 60 : क्षतिग्रस्त मैजिक प्रतिनिधि, चांदन चांदन-कटोरिया मुख्य सड़क मार्ग पर चांदन थाना अंतर्गत तुर्की मोड़ के निकट बुधवार की दोपहर एक टाटा मैजिक गाड़ी पेड़ से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस दुर्घटना में मैजिक गाड़ी पर सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना की सूचना मिलते ही […]
फोटो 3 बीएएन 60 : क्षतिग्रस्त मैजिक प्रतिनिधि, चांदन चांदन-कटोरिया मुख्य सड़क मार्ग पर चांदन थाना अंतर्गत तुर्की मोड़ के निकट बुधवार की दोपहर एक टाटा मैजिक गाड़ी पेड़ से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस दुर्घटना में मैजिक गाड़ी पर सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष आशीष कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन में भर्ती कराया. दुर्घटना में जख्मी भागलपुर जिला के इशाकचक थाना क्षेत्र के लालचक गांव निवासी मो. राजा एवं मो. गोल्डन को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार मो. राजा एवं मो. गोल्डन टाटा मैजिक द्वारा देवघर से भागलपुर जा रहे थे. चालक द्वारा तुर्की मोड़ में नियंत्रण खो देने के कारण गाड़ी पेड़ से टकरा गयी. नक्सली पोस्टर से दहशत फोटो 3 बीएएन 61 : नक्सली द्वारा चिपकाये गये परचे.प्रतिनिधि, चांदन चांदन बाजार में बस स्टैंड के निकट बुधवार की सुबह एक पान दुकान में नक्सली पोस्टर चिपका हुआ देखा गया. नक्सली पोस्टर देखते ही पुलिस व स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गयी. घटना की जानकारी के बाद थानाध्यक्ष आशीष कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन शुरू की. बाद में एएसपी अभियान ललन कुमार पांडेय भी चांदन बस स्टैंड पहुंचे और इस संबंध में अगल-बगल के लोगों से पूछताछ भी की. आशंका जतायी जा रही है कि रात के अंधेरे में ही किसी ने पोस्टर को चिपकाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










