महिला के साथ छेड़खानी, मामला दर्ज

बांका. रजौन थाना क्षेत्र के लोडि़या गोपालपुर गांव की एक महिला के साथ छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है. थाना में दिये गये आवेदन के अनुसार महिला घर में अकेली थी. इसी दौरान गांव के झूनी यादव उर्फ भुनेश्वर यादव घर में घुस कर छेड़खानी करने लगा. महिला जब चिल्लाने लगी तो उक्त […]
बांका. रजौन थाना क्षेत्र के लोडि़या गोपालपुर गांव की एक महिला के साथ छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है. थाना में दिये गये आवेदन के अनुसार महिला घर में अकेली थी. इसी दौरान गांव के झूनी यादव उर्फ भुनेश्वर यादव घर में घुस कर छेड़खानी करने लगा. महिला जब चिल्लाने लगी तो उक्त युवक भाग गया. महिला व परिजनों ने इसकी जानकारी लोगों को दी. इसके बाद गांव में पंचायत भी बुलाया गया, लेकिन युवक ने किसी का बात सुनने को तैयार नहीं था. पीडि़ता महिला थाना पहुंच कर युवक के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है. इस संबंध में महिला थानाध्यक्ष चंदना कुमारी ने बताया कि दिये गये आवेदन को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










