हल्की बारिश से लोगों ने ली राहत की सांस

कटोरिया. प्रखंड व आस-पास के क्षेत्र में सोमवार की दोपहर बाद मौसम के बदले मिजाज ने लोगों को गरमी से राहत दिलायी. लगभग चार बजे हुए बारिश व खुशनुमा मौसम ने लोगों को भीषण गरमी में ठंड का एहसास कराया. हल्की बारिश से आम, सब्जी, खजूर आदि के फलों को जहां झुलसने से मुक्ति मिली […]
कटोरिया. प्रखंड व आस-पास के क्षेत्र में सोमवार की दोपहर बाद मौसम के बदले मिजाज ने लोगों को गरमी से राहत दिलायी. लगभग चार बजे हुए बारिश व खुशनुमा मौसम ने लोगों को भीषण गरमी में ठंड का एहसास कराया. हल्की बारिश से आम, सब्जी, खजूर आदि के फलों को जहां झुलसने से मुक्ति मिली वहीं पशु पक्षियों को भी काफी राहत मिली. मिला जुलाकर इधर लगभग एक पखवारे से चल रहे भीषण गरमी एवं लू के कहर से हल्की बारिश ने राहत दी. मौसम के इस बदले मिजाज का लोगों ने भरपूर लुत्फ उठाया और राहत की सांस ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










