दर्जनों गांव में चलाया गया एरिया डोमिनेशन

चांदन. आनंदपुर ओपी पुलिस ने एसपी के निर्देश पर एक दर्जन गांवों में एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया. पुलिस ने देहवारा, पिलुआ, मुकुंदा, हरदिया, पड़रिया सहित लगभग एक दर्जन से भी अधिक गांवों में अभियान चलाया. इस अभियान में ओपीध्यक्ष राजीव कुमार रंजन, सीमा सुरक्षा बल के समादेष्टा परवेज अंसारी, सअनि लालबाबू राय, एस पांडेय आदि […]
चांदन. आनंदपुर ओपी पुलिस ने एसपी के निर्देश पर एक दर्जन गांवों में एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया. पुलिस ने देहवारा, पिलुआ, मुकुंदा, हरदिया, पड़रिया सहित लगभग एक दर्जन से भी अधिक गांवों में अभियान चलाया. इस अभियान में ओपीध्यक्ष राजीव कुमार रंजन, सीमा सुरक्षा बल के समादेष्टा परवेज अंसारी, सअनि लालबाबू राय, एस पांडेय आदि शामिल थे. विधायक ने चलाया जनसंपर्क अभियान चांदन. क्षेत्रीय विधायक गिरिधारी यादव ने दर्जनों समर्थकों के साथ कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. विधायक श्री यादव ने तेतरिया, हथियापाथर, धावा, डीम्माखांड, तेतरिया टंगेश्वर आदि गांवों का दौरा कर जन समस्याओं से अवगत हुए. उन्होंने मुख्यमंत्री की प्रशंसा करते हुए आगामी चुनाव में हर संभव सहयोग करने की अपील लोगों से की. इस मौके पर बीस सूत्री उपाध्यक्ष डा नवाब अंसारी, मौलाना अब्बास, पूर्व मुखिया महादेव साह, नारायण यादव, कमल यादव मौजूद थे. बिजली संकट बरकरार चांदन. चंदुआरी पंचायत के टहकवानी गांव में पिछले दो सालों से बिजली संकट बरकरार है. गांव में लगा सोलह केवीए का दो ट्रांसफॉर्मर दो साल पहले ही जल गया है. ग्रामीण जुगलकिशोर यादव, राजेंद्र यादव, फिजो यादव, उत्तम यादव, कैलाश यादव, रामदेव यादव, अरविंद बिंदु आदि ने बिजली विभाग से शीघ्र नया ट्रांसफॉर्मर लगवाने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










