अज्ञात अपराधियों ने की एक व्यक्ति की हत्या

Updated at :30 May 2015 10:05 PM
विज्ञापन
अज्ञात अपराधियों ने की एक व्यक्ति की हत्या

हत्या के बाद शव को खेत में फेंकाग्रामीणों ने पुलिस को दी खेत में लाश होने की सूचनालकरामा पंचायत के नवाडीह गांव के बलराम टुडू के रूप में हुई मृतक की पहचानफोटो 30 बांका 4 : शव को देखते ग्रामीण.प्रतिनिधि, जयपुरओपी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के लकरामा पंचायत के नवाडीह गांव के स्वर्गीय शिवनारायण टुडू के […]

विज्ञापन

हत्या के बाद शव को खेत में फेंकाग्रामीणों ने पुलिस को दी खेत में लाश होने की सूचनालकरामा पंचायत के नवाडीह गांव के बलराम टुडू के रूप में हुई मृतक की पहचानफोटो 30 बांका 4 : शव को देखते ग्रामीण.प्रतिनिधि, जयपुरओपी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के लकरामा पंचायत के नवाडीह गांव के स्वर्गीय शिवनारायण टुडू के 40 वर्षीय पुत्र बलराम टुडू की हत्या शुक्रवार को अज्ञात अपराधियों ने कर दी. हत्या के बाद शव को नवाडीह बहियार में फेंक दिया था. शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने शव को बहियार में देखा, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी. जयपुर ओपी पुलिस ने पहुंच कर शव को अपने कब्जे ले लिया. उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया. शव मिलने की खबर फैलने के बाद मृतक के परिजनों ने छानबीन शुरू किया तब पता चला कि गांव के ही बलराम टुडू की हत्या हुई है. जानकारी के अनुसार परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को करीब 10 बजे घर से बाजार जाने को कह कर निकला था इसके बाद ही इसकी हत्या की गयी है. मृतक तीन भाई में से मंझला था. मृतक को चार लड़की व दो लड़का है. एक बड़ी लड़की की शादी हो चुकी है. पत्नी चुड़की टुडू व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. इधर, जयपुर ओपी अध्यक्ष ने बताया कि हत्या मामले की छानबीन की जा रही है. खुलासा होने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन