होमगार्ड जवान आज करेंगे मंत्री व विधायक का घेराव

Updated at :29 May 2015 11:05 PM
विज्ञापन
होमगार्ड जवान आज करेंगे मंत्री व विधायक का घेराव

बांका : बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ का 15वें दिन भी हड़ताल जारी रहा. पूर्व घोषित धरना कार्यक्रम के अनुसार जवानों ने अपना कार्यक्रम जारी रखते हुए. नीतीश सरकार व प्रधान सचिव के विरोध में जम कर नारे बाजी की. संघ के जिलाध्यक्ष नकुल प्रसाद यादव ने सरकार के वादाखिलाफी के कारण गृह रक्षक […]

विज्ञापन

बांका : बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ का 15वें दिन भी हड़ताल जारी रहा. पूर्व घोषित धरना कार्यक्रम के अनुसार जवानों ने अपना कार्यक्रम जारी रखते हुए. नीतीश सरकार व प्रधान सचिव के विरोध में जम कर नारे बाजी की. संघ के जिलाध्यक्ष नकुल प्रसाद यादव ने सरकार के वादाखिलाफी के कारण गृह रक्षक परेशान हैं. 30 मई को स्थानीय विधायक व मंत्री का घेराव किया जायेगा. केंद्रीय कमेटी के द्वारा हर सभी मांगों को सरकार तक पहंुचाने का काम किया जायेगा.

सचिव विभाष कुमार झा ने कहा कि वर्तमान में सूबे की नीतीश सरकार अपनी कुरसी बचाने के चक्कर में है वहीं सचिव अमीर सुबहानी राजनैतिक रोटी सेंकने का काम कर रहे हैं. जनता व कर्मी की कोई परवाह नहीं है. होमगार्ड के हड़ताल पर जाने से विधि व्यवस्था का स्तर नीचे चला गया है. जवान अब आर पार की लड़ाई लड़ने को तैयार है.

सरकार जब तक हमारी मांग पूरी नहीं करती तब तक चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा. इस मौके पर इनामुल हक, जयचंद्र यादव, सुनील सिंह, भूदेव यादव, शशिकांत झा, अनिल सिंह, अनिरुद्ध मंडल, महेंद्र यादव, गिरीश यादव सहित अन्य होमगार्ड जवान मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन