अपहर्ता को यूपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

बांका : थाना क्षेत्र के रैनिया गांव से यूपी पुलिस ने शुक्रवार को एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. रैनिया गांव निवासी पवन कुमार सिंह की शादी करीब सात वर्ष पूर्व खेसर थाना क्षेत्र के राता गांव में हुई थी. शादी के कुछ दिन बाद पवन पत्नी को घर पर रख यूपी बुलंद शहर अपने […]
बांका : थाना क्षेत्र के रैनिया गांव से यूपी पुलिस ने शुक्रवार को एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. रैनिया गांव निवासी पवन कुमार सिंह की शादी करीब सात वर्ष पूर्व खेसर थाना क्षेत्र के राता गांव में हुई थी. शादी के कुछ दिन बाद पवन पत्नी को घर पर रख यूपी बुलंद शहर अपने बहन के घर चला गया.
यूपी जाने के बाद पंकज ने अपनी पत्नी से संपर्क करना छोड़ दिया. इसके बाद नव विवाहिता इंतजार करते-करते अपने मायके चली गयी. इधर पंकज ने यूपी बुलंद नगर स्थित अपने बहन के घर रहने के दौरान बगल की नीतू नाम की एक युवती के साथ अपना चक्कर चलाने लगा. इस दौरान पंकज ने नीतू को 2013 में शादी की नियत से लेकर भाग गया.
पंकज ने युवती के साथ शादी कर अपने गांव रैनिया ले आया. वहीं युवती के पिता ने यूपी थाना में युवक के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था. इसके बाद युवती के पिता को पता चला कि पंकज ने नीतू को अपने घर पर रखा है. इसके बाद पिता रैनिया गांव पहुंचे और अपनी पुत्री को साथ लेकर यूपी चले गये. जहां युवती के बयान पर यूपी पुलिस तीन-चार युवक को गिरफ्तार करने के लिए बांका पहुंची लेकिन युवक अपने घर से फरार मिला.
वहीं युवती को यूपी ले जाने के बाद पंकज ने फिर अपनी शादी भागलपुर में एक युवती के साथ कर ली. इस दौरान यूपी पुलिस एसआइ प्रवीण कुमार व प्रदीप कुमार छापेमारी के लिए शुक्रवार को बांका पहुंचे. थानाध्यक्ष सूर्यनाथ सिंह के निर्देश पर बांका पुलिस एसआइ रामप्रीत कुमार, अरुण कुमार, पुरन पन्ना व सैप जवान ने पंकज को घर से ही गिरफ्तार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










