ePaper

राजस्व महाअभियान शिविर में 453 रैयतों ने दिया आवेदन

Updated at : 12 Sep 2025 7:21 PM (IST)
विज्ञापन
राजस्व महाअभियान शिविर में 453 रैयतों ने दिया आवेदन

राजस्व महाअभियान के तहत शुक्रवार को पंजवारा और लौढ़िया खुर्द पंचायत में विशेष शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

पंजवारा. राजस्व महाअभियान के तहत शुक्रवार को पंजवारा और लौढ़िया खुर्द पंचायत में विशेष शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में रैयतों की खासी भीड़ उमड़ी और बड़ी संख्या में लोगों ने आवेदन दिया. पंजवारा पंचायत में आयोजित शिविर की अगुवाई राजस्व कर्मचारी रानू कुमार ने की. यहां कुल 353 आवेदन स्वीकार किये गये. वहीं लौढ़िया खुर्द पंचायत के कचमचिया कचहरी मौजा में लगे शिविर की जिम्मेदारी राजस्व कर्मचारी पंकज कुमार ने संभाली. इस दौरान करीब 100 आवेदन जमा हुए. शिविर में अंचल कर्मी त्रिपुरारी कुमार, ब्रजनंदन कुमार, अजीत कुमार, मुन्ना कुमार और दिलीप कुमार समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOURAV KASHYAP

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन