सड़क दुर्घटना में तीन लोग जख्मी

बाराहाट. थाना क्षेत्र के राजघाट गांव के पास देर शाम मोटरसाइकिल व ऑटो की सीधी टक्कर में एक महिला सहित तीन लोग जख्मी हो गये. जानकारी के मुताबिक मोटरसाइकिल सवार झारखंड के योगनी स्थान से पूजा अर्चना कर रजौन थाना के लौडि़या गोपालपुर लौट रहे थे. इस दौरान राजघाट के समीप विपरीत दिशा से आ […]
बाराहाट. थाना क्षेत्र के राजघाट गांव के पास देर शाम मोटरसाइकिल व ऑटो की सीधी टक्कर में एक महिला सहित तीन लोग जख्मी हो गये. जानकारी के मुताबिक मोटरसाइकिल सवार झारखंड के योगनी स्थान से पूजा अर्चना कर रजौन थाना के लौडि़या गोपालपुर लौट रहे थे. इस दौरान राजघाट के समीप विपरीत दिशा से आ रहे ऑटो से सीधी टक्कर हो गयी. जिसमें तीनों को काफी गंभीर चोट लग गयी. सूचना पर बाराहाट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से पहुंचे एंबुलेंस से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये भागलपुर रेफर कर दिया. घटना में शामिल ऑटो चालक वाहन के साथ फरार हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










